Car Inspection Before Buying खरीदने से पहले जरूर करें ये 5 टेस्ट, नहीं होगा लाखों का नुकसान, खोलकर रख देंगे ‘काला चिट्ठा’

Khabarwala 24 News New Delhi : Car Inspection Before Buying हर किसी का सपना होता है कार खरीदना। लोग इसके लिए अपनी सेविंग भी खर्च कर देते हैं और लाखों रुपये की कार का बजट भी बनाते हैं लेकिन अगर आप ये 5 जरूरी चेकलिस्ट या कहें इंस्पेक्शन टेस्ट को पूरा नहीं करते हैं, तो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Car Inspection Before Buying हर किसी का सपना होता है कार खरीदना। लोग इसके लिए अपनी सेविंग भी खर्च कर देते हैं और लाखों रुपये की कार का बजट भी बनाते हैं लेकिन अगर आप ये 5 जरूरी चेकलिस्ट या कहें इंस्पेक्शन टेस्ट को पूरा नहीं करते हैं, तो आपको लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है इसलिए कार खरीदने से पहले आपको इसके बारे में जान लेना चाहिए। ये 5 जरूरी टेस्ट कार के एक्टीरियर से लेकर इंटीरियर तक, कार की हेडलाइट से लेकर इलेक्ट्रिक सिस्टम तक का काला चिट्ठा खोलकर रख देंगे। कार खरीदने से पहले करें ये जरूरी टेस्ट…

1. बॉडी का अच्छे से इंस्पेशन करें (Car Inspection Before Buying)

अगर आप कार खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कार की बॉडी का अच्छे से इंस्पेशन करना चाहिए। आप ओपन या फ्लैशलाइट में एक शैडो का इस्तेमाल करके कार पर छोटे-मोटे डेंट, कार पर लगे कोई स्क्रैच की पहचान कर सकते हैं। इतना ही नहीं कार पर कहीं जंग तो नहीं है, इसको भी आपको ध्यान से देखना चाहिए।

2. हैडलैंप से टेललैंप तक का टेस्ट (Car Inspection Before Buying)

कार खरीदने से पहले आपको उसकी हेडलैंप, फॉग लाइट, टेल लाइट की प्रॉपर फंक्शनिंग, ब्रेक लाइट, साइड मिरर की लाइट, साइड मिरर, नंबर प्लेट की लाइट, रिफ्लेक्टर्स और साइड मार्किंग लाइट को जरूर चेक करना चाहिए। इनकी जांच में लोग अक्सर चूक जाते हैं।

3. इंटीरियर का इंस्पेक्शन कंफर्ट (Car Inspection Before Buying)

कार का इंटीरियर ही उसका पूरा कंफर्ट होता है इसलिए लाखों रुपये इंवेस्ट करके नई कार खरीदने से पहले कार के डैशबोर्ड, कंट्रोल, स्टीयरिंग व्हील, उस पर माउंट कंट्रोल, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डैशबोर्ड के स्टोरेज कंपोर्टमेंट एवं लॉक्स को अच्छे से चेक करना चाहिए।

4. कार की सेफ्टी से जुड़ी जांच (Car Inspection Before Buying)

कार की सेफ्टी सबसे अहम होती है. इसलिए खरीदने से पहले आपको कुछ बेसिक चेक जैसे कि कार की सीट बेल्ट, चाइल्ड सेफ्टी सीट एंकर के अलावा पावर विंडो सिस्टम और पार्किंग सेंसर्स इत्यादि की भी जांच कर लेनी चाहिए।

5. कार के बोनट के अंदर क्या है? (Car Inspection Before Buying)

कार खरीदने से पहले आपको ये भी देखना चाहिए कि कार के बोनट के नीचे सब ठीक है या नहीं. इसलिए कार के इंजन ऑयल, कूलेंट, ब्रेक ऑयल और पावर स्टीयरिंग ग्रीज फ्लूइड की आपको जांच करनी चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News