2024 Maruti Dzire launch मारुति की नई डिजायर इस दिन आ रही है ! 3 सिलेंडर इंजन के साथ माइलेज जायेगी 25 KM के पार

Khabarwala 24 News New Delhi: 2024 Maruti Dzire launch मारुति सुजुकी अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर को अगले महीने की 15 जून को लॉन्च कर सकती है। लगातार इस नये मॉडल को लेकर अपडेट्स आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नई स्विफ्ट की फाइनल टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है। इसमें कुछ फीचर्स […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: 2024 Maruti Dzire launch मारुति सुजुकी अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर को अगले महीने की 15 जून को लॉन्च कर सकती है। लगातार इस नये मॉडल को लेकर अपडेट्स आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नई स्विफ्ट की फाइनल टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है। इसमें कुछ फीचर्स स्विफ्ट से लिए जा सकते हैं । यहां तक की इंजन भी मौजूदा स्विफ्ट वाला ही होगा। भारत में नई स्विफ्ट का सीधा मुकाबला होंडा अमेज से होगा।

नई मारुति डिजायर में 3 सिलेंडर इंजन (2024 Maruti Dzire launch)

मारुति नई डिजायर में Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन लगा सकता है। यही इंजन इस समय मौजूदा स्विफ्ट में भी लगा है जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। लेकिन डिजायर लगने के बाद इस इंजन पावर और टॉर्क में मामूली बदलाव होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस इंजन से बेहतर माइलेज का दावा किया गया है।

डिजाइन में किया बदलाव (2024 Maruti Dzire launch)

बताया जा रहा है कि नई डिजायर के डिजाइन में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें में नई ग्रिल, बोनट, बंपर, हेडलाइट्स, और टेललाइट्स देखने को मिलेंगी। कार के साइज़ को ४ मीटर से कम ही रखा जाएगा। सोर्स के मुताबिक कार के फ्रंट लुक में नई स्विफ्ट की झलक देखने को मिल सकती है ।

नई मारुति डिजायर में 3 सिलेंडर इंजन (2024 Maruti Dzire launch)

आजकल नई कारों में 4 सिलेंडर इंजन की जगह 3 सिलेंडर इंजन देखने को मिल रहा है, क्योकि ये इंजन पावर ज्यादा देते हैं साथ ही माइलेज भी अच्छी मिल जाती है । एक सिलेंडर कम होने पर इंजन साइज़ छोटा होता है और कॉस्ट में भी कमी आती है जिसकी वजह से कार की कीमत भी थोड़ी कम हो जाती है। इसके अलावा बेहतर माइलेज भी मिलती है।

जल्द आएगा CNG वेरीएंट (2024 Maruti Dzire launch)

नई डिजायर पेट्रोल इंजन में आएगी लेकिन जल्द ही इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। माइलेज की बात करें यह कार 25KMpl से ज्यादा की माइलेज दे सकती है। नई डिजायर में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। इसके फ्रंट और इंटीरियर में नई स्विफ्ट की ही झलक देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल (डिजायर) से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इस समय मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News