CLOSE AD
-Advertisement-

Aaj ka Rashifal त्रिकोण योग से वृषभ समेत तीन राशियों को मिल रहा लाभ और सुख, जानें आज का राशिफल

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi:Aaj Ka Rashifal 29 नवंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ लाभदायक रहेगा। इन राशियों को आर्थिक लाभ और सुख मिलने का योग बना हुआ है। चंद्रमा का गोचर आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है जिससे आज शाम शनि और चंद्रमा के बीच युति संबंध भी बनेगा। इस पर आज बुध भी मार्गी हो रहे हैं और शनि, गुरु का सूर्य, शुक्र और मंगल के साथ त्रिकोण योग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि,मान सम्मान और लाभ पाएंगे (Aaj ka Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगल सूर्य की युति से ऊर्जावान रहेगा। लेकिन आपको आज काम की अधिकता रहने से व्यस्त रहना होगा। घरेलू मोर्चे के साथ ही साथ आपको बाहरी काम पर भी ध्यान देना होगा। आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यापार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। बच्चों की ओर से आपका मन प्रसन्न होगा। रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। जोखिम वाले काम से बचें।

- Advertisement -

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

वृषभ राशि, महत्वाकांक्षा पूरी होगी (Aaj ka Rashifal)

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको ज नौकरी कारोबार में लाभ मिल रहा है। आपकी कोई महत्वाकांक्षा और चाहत पूरी हो सकती है। किसी सगे संबंधी से मिलने का आज संयोग बन सकता है। अचानक आपको कहीं के आर्थिक लाभ मिलने का संयोग बनेगा। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने का योजना बना सकते हैं। पिता से लाभ और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

- Advertisement -

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन का दान करें।

मिथुन राशि, अप्रत्याशित लाभ का संयोग बनेगा (Aaj ka Rashifal)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज नवंबर महीने का अंतिम शनिवार सुखद रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क भी रहना होगा। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सुख प्राप्ति का संयोग बना है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। मिथुन राशि के जातक आज परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से मदद मिलेगी।

- Advertisement -

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि,अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन पाएंगे (Aaj ka Rashifal)

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। आप आज शिक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धर्म और ज्योतिष विषय में आपकी आज रुचि रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो आपको फायदा होगा। आपके घर के कई पेंडिंग काम आज बन सकते है। पड़ोसियों से भी आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन आपको आज दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। काम में जल्दबाजी से नुकसान का डर है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि,बेहतरीन अवसर पाएंगे (Aaj ka Rashifal)

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भाग्य का साथ मिलेगा आपको कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नौकीर में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। वैवाहिक जीवन आज आपका सुखद बीतेगा। आर्थिक लाभ का भी आज संयोग बन रहा है। कारोबार में आज आपकी कमाई बढेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। भाइयों से आज वाद विवाद में उलझने से आपको बचना चाहिए। बच्चों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार अपनाएं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि, लाभ और सुख मिलने का योग है (Aaj ka Rashifal)

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार से सहयोग मिलेगा। आपके घर में आज सुख साधनों का आगमन होगा। बिजनेस मे आज आप लाभ पाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको आज लाभ दिलाएगा। आप आज अपने अंदर नई ऊर्जा और जोश का अनुभव करेंगे। पति पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। संतान की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में भी निकटता का अहसास रहेगा। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों को अवसर और लाभ मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आज आप पीपल को तिल मिश्रित जल अर्पित करें।

तुला राशि, दिन आज मिलाजुला रहेगा (Aaj ka Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य में नरमी की वजह से आप आप कुछ काम को टाल भी सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग भरपूर मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में वरिष्ठ लोगों से मदद मिलेगी। आपके रुके कार्यों में गति आएगी। वाहन और यात्रा पर खर्च का संयोग बनेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे लेकिन दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिए। संतान की ओर आपको प्रसन्नता होगी। पिता से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि,रुका हुआ धन मिल सकता है (Aaj ka Rashifal)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन जोखिम लेंगे तो लाभ की बजाय नुकसान भी हो सकता है। आज आपको संयम और सतर्कता से काम करना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आप तालमेल बनाए रखें वैसे आपके रोमांटिक व्यवहार को देखकर आपका जीवनसाथी हैरान हो सकता है। आप आज कोई प्रसन्नतादायक खबर प्राप्त कर पाएंगे। आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी में आप आज अपना काम पूरा कर पाएंगे। सहकर्मियों और अधिकारियों से आपको आज सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ यादगार पल बिता पाएंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की पूजा करें और गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें।

धनु राशि,लाभ के साथ खर्च का संयोग बना है (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज आपके सितारे बता रहे हैं कि आपकी रुचि धर्म अध्यात्म में रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आज लाभ के साथ खर्च का भी संयोग बना हुआ है। आज किसी कारण से यात्रा का संयोग बन सकता है। किसी मित्र या पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज धनु राशि के जातक शानदार प्रदर्शन करेंगे। आपको आज पिता से फायदा हो सकता है। उपहार प्राप्ति का भी योग बना हुआ है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के सरसों का तेल अर्पित करें।

मकर राशि,धन फंसने का भी डर रहेगा (Aaj ka Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी सहकर्मी से सहयोग मिल सकता है। कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से फायदा हो सकता है। किसी को उधार या कर्ज देने से पहले अच्छे से विचार कर लें नहीं तो आपका धन फंसने का भी डर रहेगा। वैवाहिक संबंध में आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। संतान की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बनी रह सकती है। किसी अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। आप आज परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।​

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज तिल मिले जल से पीपल को अर्घ्य देना चाहिए।

कुंभ राशि,जोखिम वाले काम से बचना चाहिए

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। आपके सितारे बताते हैं कि किसी बात को लेकर आपका मन विचलित रह सकता है। पारिवारिक जीवन में आज किसी संबंधी की वजह से आपको तनाव मिल सकता है। कारोबार में आज के दिन आपकी कमाई में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी और बिल्डिंग मटेरियल के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज आवेश में आकर बोलने से बचना चाहिए। वाणी को संयमित रखें।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मीन राशि,किसी चिंता का निदान होगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आपका काम आज सुचारू रूप से चलता रहेगा। सगे संबंधियों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। कारोबार में किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले सभी पक्षों को जांच लेना चाहिए। संतान की ओर से आपकी चिंता परेशानी आज दूर होगी। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो उसका भी आज निदान हो सकता है। आप किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग ले सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजक शाम बिताएंगे। दिन आपका आज खर्चीला रह सकता है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज शनि स्तोत्र का पाठ करने से फायदा मिलेगा।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

Breaking News