CLOSE AD
-Advertisement-

Aaj Ka Rashifal चंद्राधियोग योग मेष, मिथुन और तुला समेत कई राशियों के लिए मंगलकारी

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Delhi: Aaj Ka Rashifal 2 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और तुला राशि के जातको के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र से होने की वजह से कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा से आज शुक्र अष्टम भाव में संचार करते हुए चंद्राधि योग बना रहे हैं। जबिक आज मंगलवार को मंगल और सूर्य की युति होने से आदित्य मंगल योग का शुभ संयोग भी बना है। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि,चंद्रमा का गोचर शुभ, भाग्य मेहरबान है (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि से होने से आपको लाभ का मौका मिलेगा। आप थोड़े भावुक भी रहेंगे जिसका लोग फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए आपको अपनी भावनाओं और भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। जिन जातकों को माइग्रेन की समस्या है उनका अपना विशेष ध्यान रखना होगा। आज पारिवारिक जीवन में आपको सुख सहयोग मिलेगा। माता की ओर से आपको आज स्नेह और सहयोग मिलेगा। आप आज सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। नौकरी मं आपका दिन आज अनुकूल रहेगा। किसी महिला मित्र से आपको सहयोग मिल सकता है।

- Advertisement -

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और बूंदी का प्रसाद अर्पित करना चाहिए।

वृषभ राशि, खर्च बढेगा,संयम से चलना होगा (Aaj Ka Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में भी आज आप अपना ध्यान रखें। मौसम का प्रभाव आज आपकी सेहत पर दिख सकता है। फैमिली लाइफ में आज किसी भी बात पर अनावश्यक टोका टोकी करने से आपको बचना होगा। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा लेकिन खर्च भ बढा हुआ है इसलिए बचत कर पाना कठिन होगा। आपको आज जोखिम वाले काम से दूर रहना चाहिए। बैंकिंग से सेबंधित काम में आपको आज सफलता मिल सकती है।

- Advertisement -

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और हनुमानजी को तुलसी अर्पित करना चाहिए।

मिथुन राशि,मनोकामना पूरी होगी, दिन आनंदित होगा (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल और सुखद कहा जा सकता है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिल सकती है। करियर में भी उम्मीद की नई रोशनी नजर आएगी। आपको बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा दिखेगा। कोई मनोकामना भी पूरी होगी। संतान और जीवनसाथी की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रेमी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

- Advertisement -

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर लाल चंदन का तिलक करना चाहिए और हनुमानाष्टक का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि,एक से अधिक स्रोत से लाभ पाएंगे (Aaj Ka Rashifal)

आज मंगलवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सुखद रहने वाला है। आपको आज अपनी मेहनत और भाग्य दोनों का साथ प्राप्त होगा। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। आप ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे। अपने कई पेंडिंग काम को आप आज निपटा सकते हैं। आपके लिए भाग्य आज लाभ के एक से अधिक स्रोत बना रहा है। किसी पूर्व परिचित के माध्यम से भी आपको फायदा होगा। आप कल प्रबंधन और चिकित्सा के क्षेत्र से संबंधित काम में विशेष लाभ पाएंगे। लेकिन आपको आज बाहरी खानपान से बचना चाहिए और मौसम अनुरूप आहार विहार अपनाना चाहिए इससे आप अपनी सेहत को सामान्य बनाए रख पाएंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर भगवान शिव को गुड़ और दूध अर्पित करना चाहिए।

सिंह राशि,भाग्य भाव का चंद्रमा दिलाएगा लाभ (Aaj Ka Rashifal)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज भाग्य भाव से चंद्रमा का गोचर हो रहा है। ऐसे में आपको आज भाग्य परिश्रम से अधिक लाभ दिलाएगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति का भी लाभ प्राप्त हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से सेबंधित काम आपके आज बन सकते हैं। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। लेकिन जिन लोगो को घुटनों से संबंधित समस्या है उनकी परेशानी बढ सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें। लव लाइफ मे आज आपका दिन सुखद बीतेगा। आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। आपको किसी पुण्य काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको उपाय के तौर पर तुलसी का पत्ता हनुमानजी को अर्पित करना चाहिए। बच्चों में बूंदी का प्रसाद वितरित करें।

कन्या राशि, सेहत का ध्यान रखें,दिन खर्चीला (Aaj Ka Rashifal)

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपोक आज अतिउत्साह में आकर कोई भी फैसला लने से बचना होगा। छात्रों का मन आज विचलित रहेगा, शिक्षा में अरुचि हो सकती है जिससे आपको बचना होगा। आर्थिक मामलो में आज का दिन खर्चीला रहेगा, आपको अपने कई लेनदेन निपटाने होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको सामंजस्य बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए नरम-गरम रहेगा। आपको सर्दी जुकाम और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। भाइयों से आपको लेकिन आज सहयोग मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे क्षेत्र में निवेश करके लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए, क्रोध पर कंट्रोल बनाए रखें।

तुला राशि, आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। किसी साझैदारी और जान पहचान के माध्यम से आपको फायदा हो सकता है। आज आपको साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। आपको आज मित्रों और सगे संबंधियो की मदद से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। बिजनेस मे आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा, और आपका फंसा हुआ धन भी आज वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भाइयों की मदद से आपका कुछ महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर गणेशजी को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करना चाहिए।

वृश्चिक राशि,कुछ नए अवसर आज प्राप्त होंगे (Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपकी राशि में स्थिति मंगल के शुभ प्रभाव से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे जो भविष्य में आपको लाभ दिला सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी कल का दिन लाभदायक रहेगा। जो जातक लोहा या धातु संबंधी काम करते है उनके लिए भाग्य का लाभ का संयोग बना है। आप प्रोपर्टी के काम में भी कल लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन आज सामान्य रहेगा लेकिन आपको पित्तकारक भोजन से परहेज रखना चाहिए। जिन जातको को बावासीर की समस्या है उनको दवाई और खानपान क विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको संयम और वाणी पर कंट्रोल करने की जरूरत है। जीवनासाथी की सहेत का ध्यान भी रखना होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको आज सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि, पंचम भाव का चंद्रमा बनाएगा दिन रोमांटिक (Aaj Ka Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा और शिक्षण कार्य से संबंधित मामलों में लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज मित्रों और सगे सबंधियों से सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी। आप आज विदेशी स्रोत और मध्यम से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला है तो वह आपके पक्ष में हो सकता है। किसी सगे संबंधी से सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी आज रुचि बनी रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा का आज संयोग भी बन सकता है। आप आज अपनी वाणी और व्यवहार कुशलता का भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। ज्वेलरी के काम से जुड़े जातकों की कमाई में वृद्धि होगी। लव लाइफ आपकी रोमांटिक रहेगी। संतान की ओर से सुख पाएंगे। संतुलित भोजन लें, वायु विकार और पेट से संबंधी समस्या होने की आशंका है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर एक श्लोकी रामायाण का पाठ करना चाहिए

मकर राशि, नौकरी में बदलाव का विचार बन सकता है (Aaj Ka Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपका आज परिवार से सुख सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज जीवनसाथी और बच्चों से खुशी मिलेगी। आप संतान के भविष्य को लेकर कोई फैसला ले सकते है। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। जिन जातकों के मन में नौकरी में बदलाव का विचार आ रहा है उनको प्रयास करना चाहिए कोई मौका मिल सकता है। आपके लिए आज माता और मातृपक्ष से भी लाभ का संयोग बन रहा है। सेहत के मामले मे सितारे बातते हैं कि आपको आज जोखिम लेने से बचना होगा, चोट चपेट लगने की आशंका है। नौकरी में आज का दिन सामान्य बीतेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि, सतर्क रहें, मानसिक भटकाव रहेगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने काम में सतर्क रहना होगा। कोई गलत फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। आर्थिक मामलो में आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। आपको आज किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। शिक्षा के मामले में आज छात्रो को ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव रह सकता है। आपका मन आज दर्शन और आध्यात्मिक विषयो की ओर भी जाएगा। आपके लिए सलाह है कि आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। केमिकल से संबंधित काम करने वाले जातको को आज लाभ का मौक मिलेगा। मानसिक तनाव और थकान महसूस कर सकते हैं। सर्वाइकल की समस्या है तो अपना ध्यान रखें।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आज के दिन आपको उपाय के तौर पर राहु के मंत्र का जप करना चाहिए। किसी गरीब व्यक्ति को दान दें।

मीन राशि,कमाई के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। लेकिन आज कमाई के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा आपको आज नौकरी में अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामलो में हस्तक्षेप करने से आपको आज बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले जातको को आज कानूनी मामलों मे जोखिम लेने से बचना चाहिए। वाणी और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा इसलिए आज आपको कार्यक्षेत्र में क्रोध को हावी नहीं होने देना चाहिए। आज आपको लव लाइफ के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा, प्रेमी से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। छोटेी अवधि के निवेश से आज बचे। हड्डियो में दर्द हो सकता है। वजनी सामान उठाने से बचें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

Breaking News