Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 9 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार बता रहा है कि मेष राशि के जातको को कारोबार में लाभ मिलेगगा, जबकि कर्क राशि के लोगो को कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आज का दिन मकर राशि के लिए भी अच्छा है। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में हो रहा है। इस पर चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु विराजमान हैं ऐसे में आज चंद्रमा अनफा योग बना रहे हैं। जबकि आज शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और बुध अनुराधा में, ऐसे मे आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि, काम का दबाव बना रहेगा (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहेगा जिससे आपको आज अपने को बेहतर तरीके से मैनेज करना होगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलने वाली है इसके लिए आपको कमर कसकर तैयार रहना होगा। आपके लिए सितारे कहते हैं कि, कार्यक्षेत्र मे आज लोगो से तालमेल बनाकर रखें इससे आप काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आज परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में आज कुछ अनचाहे खर्च होगे। वैसे आज आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। सेहत का भी आज आपको ध्यान रखना होगा, आपके सितारे बता रहे हैं आपको आज सुपाच्य आहार लेना चाहिए नहीं तो पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आज उपाय के तौर पर आपको किसी जरूरतमंद को अन्न का दान देना चाहिए।
वृषभ राशि,खर्च आज संयमित रहेगा (Aaj Ka Rashifal)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंगी सहकर्मियों से आपको आज विशेष रूप से तालमेल बनाकर चलना होगा इनसे आपको विशेष रूप से सहयोग मिल सकता है। आप आज अपने अनुभव और कार्यकुशलता का भी लाभ ले पाएंगे। आर्थिक मामलों आज का दिन अनुकूल रहेगा। अनावश्यक खर्च पर आप नियंत्रण रख पाएंगे। आप आज विदेशी क्षेत्र से लाभ प्राप्त कर पाएंग। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा है, आपके बीच तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन मं आपको आज जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। सेहत के मामले मे आज दिन सामान्य रहेगा। कुछ जातकों को कफ जनित समस्या होने की आशंका है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को लौंग और मिश्री अर्पित करना चाहिए।
मिथुन राशि, आज दिन आपके पक्ष में रहेगा (Aaj Ka Rashifal)
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक और शुभ रहेगा लेकिन आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रह सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज अधिकारीवर्ग से सहयोग के साथ कुछ मार्गदर्शन भी मिलेगा। आपको अपने कामकाज में कुछ नयापन लाना होगा जिससे आप अपने टारगेट को पाने के प्रयास में सफल हो पाएंगे। आर्थिक मामलों में आप अपने खर्च पर कंट्रोल कर पाएंगे लेकिन वाहन और पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। आपको आज बच्चों की सेहत और शिक्षा पर ध्यान देना होगा, जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा जिससे आप पारिवारिक कर्तव्यों को पूरा कर पाएंगे। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन एहतियातन पित्तकारक भोजन से आपको परहेज करना चाहिए।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि,आपका काम आज सुचारू चलेगा (Aaj Ka Rashifal)
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आज आप आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपको अपने निर्णय और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। नौकरी मे आज आपका काम सुचारू चलेगा। कोई काम जो पीछे अटका था या फंस रहा था वह भी आज सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा। आप आज कारोबार मे कोई बड़ी डील प्राप्त कर पाएगे। वस्त्र और सुख साधनों का आपको लाभ मिलेगा। माता और मामा की ओर से आपको लाभ और सहयोग मिल पाएगा। लव लाइफ में आपका प्रेम परवान चढेगा। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी लेकिन अतिउत्साह में कोई जोखिम वाला काम करने से बचें।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर हनुमानाष्टक का पाठ करना चाहिए।
सिंह राशि,कार्यक्षेत्र मे सजग रहें (Aaj Ka Rashifal)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक सजग रहकर काम करना होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। आपको आज आयात-निर्यात के काम में सफलता मिलेगी। होटल और किराना कारोबार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिेलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी। जिन जातकों को उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक करना आज शुभ रहेगा।
कन्या राशि,कोई बड़ा मौका मिल सकता है (Aaj Ka Rashifal)
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। जो जातक शिक्षा और शिक्षण के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज उन्नति का मौका मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। घर परिवार में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या सगे संबधी से सहयोग मिलेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। बच्चो की ओर से खुशी मिलेगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा है और जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें, और राहु के मंत्र का जप करे।
तुला राशि, सरप्राइज मिल सकता है (Aaj Ka Rashifal)
तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज बिजनेस में बड़ा लाभ मिलेगा। ज्वेलरी और वाहन के कारोबार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग इंश्योरेंस के काम से जुड़े हैं उनको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपको आज पूर्व में किए निवेश का फायदा मिलेगा। कुछ जातकों के मन मनें आज नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। घर परिवार मे आपको आज दूर रहने वाले सगे संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी। लव लाइफ में आज आपका प्रेम और तालमेल बढा रहेगा। कोई सरप्राइज भी आपको आज मिल सकता है। बच्चों की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा है, आप रुचिकर भोजन का भी आनंद ले पाएंगे।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि,सुखद समय बीतेगा (Aaj Ka Rashifal)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहेगा। कुछ अटके काम को भी निपटाना होगा। वैसे आर्थिक योजना आपकी सफल रहेगी। आप दीर्घकालिक निवेश से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आज वाहन और धातु से जुड़े काम में आपको फायदा हो सकता है। सेल्स के काम में जुड़े जातको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। नौकरी में आज आपको विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिता पाएंगे। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जिन जातकों को माइग्रेन की समस्या है उनको आज अपना ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आज उपाय के तौर पर आपको देवी लक्ष्मी को लौंग और मिश्री अर्पित करना चाहिए।
धनु राशि,दीर्घकालिक निवेश कर सकते हैं (Aaj Ka Rashifal)
धनु राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में आज अधिकारियों से आपको तालमेल बनाकर रखना होगा इसका आपको भविष्य मे भी लाभ मिलेगा। आप आज दीर्घकालिक निवेश कर सकते हैं। आपको आज होटल और किराना कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आप आज शुभ कार्यो पर धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन मे आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान की की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। आप आज पिता से भी सहयोग पाएंगे। शरीर के पिछले भाग में कष्ट हो सकता है।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि,अनुभव और ज्ञान का मौका मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन का दूसरा भाग बिजनेस के मामले में आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज तकनीकी क्षेत्र में अपने अनुभव और ज्ञान का मौका मिलेगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज कानूनी मामलों मं किसी से उलझने से बचें। आर्थिक लेन देन मे भावुकता की वजह से परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा, जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। बच्चों की ओर से भी मन चिंतित हो सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि,आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा
कुंभ राशि के लागो के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते है। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। जो लोग वकालत और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। कोई बड़ी पूरी होने से आपको प्रसन्नता होगी, कहीं से आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। परिवार के लोगों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन मे प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है वह अपना ध्यान रखें और मानसिक तनाव लेने से बचें।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए, गाय को हरा चारा खिलाएं।
मीन राशि,आज कमाई का योग बना हुआ है
मीन राशि के जातको के लिए आज सोमवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। जो लोग लोहा और धातु संबंधी कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष फायदा हो सकता है। बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबार में भी आज कमाई का योग बना हुआ है। बिजनेस में आपको आज कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो काम प्रभावित हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज कुछ अनचाहे खर्च का योग बना हुआ है। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज कुछ परेशानी हो सकती है। कीमती सामान का ध्यान रखे। जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाए रखना होगा क्योंकि आपके बीच किसी बात को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका है। शरीर के निचले भाग में कष्ट और परेशानी हो सकती है।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। भगवान शिवजी का शहद से आज अभिेषेक करना शुभ रहेगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















