पटना, 10 सितंबर (khabarwala24)। नेपाल में जेन-जेड विरोध प्रदर्शनों के दौरान उपद्रवियों द्वारा काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर को निशाना बनाए जाने की घटना पर बिहार सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने मंदिर को क्षतिग्रस्त किया है, तो यह अत्यंत दुखद घटना है।
बिहार सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा ने बुधवार को khabarwala24 से बातचीत में कहा, यह बहुत दुखद है। मंदिर हमारी धार्मिक आस्था का केंद्र बिंदु है। अगर किसी ने मंदिर को क्षतिग्रस्त किया है, तो यह अत्यंत दुखद घटना है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है और हमारी सांस्कृतिक व राजनीतिक विरासत के लिए ठीक नहीं है। बाबा पशुपतिनाथ का मंदिर विश्व भर के हिंदुओं के लिए आस्था का केंद्र है। काठमांडू जाने वाला हर व्यक्ति बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए जाता है। वहां दुनिया भर के हिंदू और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग दर्शन करने आते हैं। मंदिर को क्षति पहुंचाना बिल्कुल गलत है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को महान देश और पीएम मोदी को अच्छा दोस्त बताने पर मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा, यह तो होना ही था। जिनका नाम नरेंद्र भाई मोदी है, वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वे नीति और नीयत दोनों के साथ नेतृत्व करते हैं। जो नेता नीति और नीयत के साथ राजनीति करता है, उसका नाम विश्व में नरेंद्र मोदी है। आप देख रहे हैं कि कैसे दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए। देश की महान जनता ने सही व्यक्ति को चुनकर प्रधानमंत्री बनाया और आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। इसलिए डोनाल्ड ट्रंप यूटर्न लेकर भारत की तरफ आ रहे हैं, जो पूरी दुनिया देख रही है।
बिहार सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी। उन्होंने कहा, मैं नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति, पूरे एनडीए कुनबे को और एनडीए गठबंधन को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने तत्परता के साथ भारी बहुमत से अपने उपराष्ट्रपति का चयन किया है।
एफएम/
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


