खाना छोड़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने गन्ना भुगतान को मिलाया फोन

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली पर भाजपा किसानों के साथ खड़ी है, यह संदेश शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दिया। गन्ना किसान के भुगतान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खाना छोड़ पहले गन्ना मंत्री से वार्ता कर भुगतान कराने के लिए कहा। गांव नूरपुर में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली पर भाजपा किसानों के साथ खड़ी है, यह संदेश शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दिया। गन्ना किसान के भुगतान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खाना छोड़ पहले गन्ना मंत्री से वार्ता कर भुगतान कराने के लिए कहा।

गांव नूरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चाैधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शामिल हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह खाना खा रहे थे। तभी एक किसान गन्ने का बकाया भुगतान और चीनी का केंद्र बदलने की शिकायत लेकर पहुंच गए। किसान ने बताया कि जिले की दोनों चीनी मिल सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया है। इससे किसान काफी परेशान हैं।

गन्ना किसान की यह समस्या सुन प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने खाना छोड़कर तुरंत प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को फोन मिलाया। उन्होंने कहा कि हापुड़ जिले की दोनों चीनी मिलों से गन्ना किसानों को बकाया गन्ने का भुगतान जल्द करा दीजिए। किसानों का केंद्र भी बदलवा दीजिए। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बैनीवाल और सांसद राजेंद्र अग्रवाल साथ बैठक खाना खा रहे थे। दोनों ने भी सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर कार्रवाई के लिए कहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News