राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और रोहित शौकीन हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, 1 सितंबर (khabarwala24)। गुरुग्राम पुलिस ने सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और रोहित शौकीन की हत्या के मामलों में वांछितों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस हिरासत रिमांड पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गुरुग्राम, 1 सितंबर (khabarwala24)। गुरुग्राम पुलिस ने सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और रोहित शौकीन की हत्या के मामलों में वांछितों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को एसटीएफ गुरुग्राम व अपराध शाखा सेक्टर-31, 43 और मानेसर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर वांछित अपराधियों शुभम उर्फ काला, आशीष उर्फ आशु, विनोद उर्फ पहलवान, पदम उर्फ राजा और गौतम उर्फ गोगी को मुठभेड़ के बाद काबू किया था। उनके कब्जे से 4 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 18 खाली कारतूस, 6 जिंदा कारतूस और एक इनोवा कार बरामद हुई थी।

ये अपराधी योजनाबद्ध तरीके से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। इस संबंध में गुरुग्राम सेक्टर-10 थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि ये आरोपी राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और रोहित शौकीन की हत्या में भी शामिल थे।

इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने 31 अगस्त को दिल्ली के नजफगढ़ से सुदीप निवासी बख्ताखेड़ा (जुलाना, जींद) और शक्ति निवासी गोपालपुर (दिल्ली) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि फाजिलपुरिया और शौकीन पर हमले में जो हथियार इस्तेमाल किए गए थे, उन्हें उपलब्ध कराने का काम इन्हीं दोनों ने किया था।

आरोपी सुदीप के खिलाफ जींद में पहले से ही अवैध हथियार रखने और उपलब्ध कराने के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड हासिल की है। पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बताते चलें, गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर फाजिलपुरिया की गाड़ी पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। इन्हीं बदमाशों ने 4 अगस्त की रात राहुल फाजिलपुरिया के करीबी माने जाने वाले रोहित शौकीन की भी हत्या कर दी थी।

पीएसके

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News