Hapur पुलिस और बदमाशों के बीच हुई धांय धांय, लिफ्ट देकर हाईवे पर लूट करने वाला बदमाश हुआ घायल

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में अलीपुर अंडरपास के पास बाबूगढ़ पुलिस की गश्त के दौरान एक सफेद अर्टिगा कार  में सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने पर कार एक ट्यूबवेल से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में अलीपुर अंडरपास के पास बाबूगढ़ पुलिस की गश्त के दौरान एक सफेद अर्टिगा कार  में सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने पर कार एक ट्यूबवेल से टकराकर रुक गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षात्मक फायरिंग में एक बदमाश, शौकीन  निवासी देहपा, थाना पिलखुवा  के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में  भर्ती कराया। दूसरा बदमाश, शाहरुख निवासी  देहपा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन फरार बदमाश का अभी तक पता नहीं चला।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 31 अगस्त 2025 को सुबह 5:49 बजे बाबूगढ़ पुलिस, उप-निरीक्षक शिव शंकर के नेतृत्व में, अलीपुर अंडरपास के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान अलीपुर गांव की ओर से एक संदिग्ध सफेद अर्टिगा कार आती दिखी। पुलिस को देखकर चालक ने कार मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर पीछा किया, जिसके बाद कार ट्यूबवेल से टकराकर रुक गई। कार से उतरे बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में शौकीन घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शौकीन चार से पांच आपराधिक मामलों में वांछित है और उसका आपराधिक इतिहास है।

कारपेंटर के साथ लूट का मामला (Hapur)

पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों ने 28 अगस्त 2025 को गाजियाबाद के डासना बस अड्डे से बिजनौर के रायपुर मलूक निवासी सचिन कुमार को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बिठाया। इसके बाद हथियारों के बल पर उसका मोबाइल, 7000 रुपये नकद और अन्य सामान लूट लिया। लूट के बाद बदमाशों ने सचिन को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर एक होटल के पास फेंक दिया था।

बरामद सामान (Hapur)

पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त सफेद अर्टिगा कार (DL 14 CD 9406), एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक काला बैग, और लगभग 2900 रुपये नकद बरामद किए। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि फरार बदमाश शाहरुख की तलाश में पुलिस टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Add
Add

Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News