Crime News परिजनों ने घर बेचने का बनाया दबाव, मुकदमा कराया दर्ज

Khabarwala24News hapur Crime News : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुचेसर रोड चौपला सर्विस रोड पर मिले गंगा पुरा निवासी सतेंद्र के शव के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी और उसके परिजन घर बेचने का दबाव बनाकर प्रताडि़त कर रहे थे। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News hapur Crime News : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुचेसर रोड चौपला सर्विस रोड पर मिले गंगा पुरा निवासी सतेंद्र के शव के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी और उसके परिजन घर बेचने का दबाव बनाकर प्रताडि़त कर रहे थे।
13 मई को युवक का शव पुलिस को मिला था। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई थी। मृतक सतेंद्र (३०) के पिता रामचरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसने अपने पुत्र सतेंद्र की शादी नौ दिसंबर 2022 को कुसुम पुत्री तेजपाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर के साथ की थी। शादी के पहले ही दिन से ही कुसुम ने सतेंद्र पर घर को बेचने का दवाब बनाने लगी। कुसुम के घर वालों की तरफ से मेरे पुत्र को लगातार प्रताडि़त करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती। कुसुम हापुड़ के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्य करती है। इन सभी की प्रताड़ता से सतेंद्र ने जहर खाकर आत्म हत्या कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Crime news परिजनों ने घर बेचने का बनाया दबाव, मुकदमा कराया दर्ज

Crime news परिजनों ने घर बेचने का बनाया दबाव, मुकदमा कराया दर्ज

Crime news परिजनों ने घर बेचने का बनाया दबाव, मुकदमा कराया दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News