UP News ड्रोन समझकर डरे ग्रामीण, LED लगे कबूतर बरामद, शोएब और शाकिब को पुलिस ने पकड़ा, देखें वीडियो

Khabarwala 24 News Muzaffarnagar : UP News यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के जटवाड़ा गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो युवकों ने मजाक और मस्ती के इरादे से कबूतरों के पैरों में लाल और हरी लाइट बांधकर उन्हें रात के अंधेरे में उड़ा दिया। इससे गांव में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Muzaffarnagar : UP News यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के जटवाड़ा गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो युवकों ने मजाक और मस्ती के इरादे से कबूतरों के पैरों में लाल और हरी लाइट बांधकर उन्हें रात के अंधेरे में उड़ा दिया। इससे गांव में ड्रोन (Drone) उड़ने की अफवाह फैल गई, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक पिंजरा, दो कबूतर और तीन लाइट बरामद कीं।

Drone की तरह दिखा कबूतरों का उड़ना (UP News)

घटना के अनुसार, रात के अंधेरे में ग्रामीणों ने गांव के ऊपर लाल और हरी लाइट के साथ कुछ उड़ता हुआ देखा, जिसे वे ड्रोन समझ बैठे। डर के मारे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पाया कि यह कोई ड्रोन नहीं, बल्कि कबूतर थे, जिनके पैरों और गर्दन में लाइट बंधी थी। पुलिस ने तुरंत दो युवकों, शाकिब (पुत्र जावेद) और सोएब (पुत्र अफसर), दोनों निवासी जटवाड़ा, को हिरासत में लिया। दोनों की उम्र 23-24 वर्ष बताई गई है।

Pigeons fitted with led lights turned out to be drones
शाकिब (पुत्र जावेद) और सोएब (पुत्र अफसर),

तलाशी में मिले पालतू कबूतर और लाइट (UP News)

पुलिस ने शाकिब के घर की तलाशी ली, जहां पालतू कबूतर और लाइट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव में पहले से ही ड्रोन (Drone) की अफवाहें चल रही थीं। शाकिब ने लाल और हरी लाइट खरीदी थी, जिसे मजाक के तौर पर कबूतरों के पैरों और गर्दन में बांधकर उन्हें उड़ाया गया ताकि ग्रामीणों को ड्रोन का भ्रम हो।

पुलिस की कार्रवाई और एसएसपी की अपील (UP News)

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ड्रोन उड़ने की अफवाहों पर घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। साथ ही, ककरौली थाना पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के लिए 20,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News