Railway News Hapur रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ठहराव, जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News मेरठ और लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद आखिरकार हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिल गया। इस कदम से मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अगले महीने से ट्रेन का विस्तार वाराणसी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News मेरठ और लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद आखिरकार हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिल गया। इस कदम से मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अगले महीने से ट्रेन का विस्तार वाराणसी तक होने की योजना है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना (Railway news)

उद्घाटन समारोह में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल, गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा सांसद अतुल गर्ग, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक सदर विजयपाल आढ़ती और विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की भारी भीड़ मौजूद थी, जो इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का हिस्सा बनी।

यात्रियों के लिए लाभ (Railway news)

सांसद अरुण गोविल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस ठहराव से हापुड़ और आसपास के शहरों के निवासियों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि अगस्त से ट्रेन का विस्तार वाराणसी तक हो जाएगा, जिससे वाराणसी, अयोध्या और अन्य शहरों की यात्रा और आसान हो जाएगी। गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

हापुड़ गाजियाबाद का पुराना रिश्ता (Railway news)

सांसद अतुल गर्ग ने सांसद अरुण गोविल और रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस ठहराव से गाजियाबाद, पिलखुवा और धौलाना के लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह ठहराव एक तेज और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा। गर्ग ने हापुड़ और गाजियाबाद के पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि नौचंदी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए गाजियाबाद से बड़ी संख्या में लोग हापुड़ आते हैं।

जनप्रतिनिधियों की प्रयास की सराहना (Railway news)

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस ठहराव से हापुड़ के साथ-साथ पिलखुवा, धौलाना, गुलावठी और बुलंदशहर के यात्रियों को भी लाभ होगा।

Railway news
Railway news

जनप्रतिनिधियों से की गई थी मांग (Railway news)

मेरठ लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने पर हापुड़ में स्टोपेज न मिलने से सभी वर्गों के लोगों में मायूसी छा गई थी। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल ने सांसद अरुण गोविल व अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर ट्रेन को रुकवाने की मांग की थी। इसके अलावा दैनिक यात्री, अधिवक्ता समेत अनेक वर्गों के लोगों ने भी स्टोपेज की मांग को जोरशोर से उठाया था। जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों की समस्या को ध्यान में रख रेल मंत्री तक इस मांग को रखा, तब जाकर करीब एक साल बाद इस ट्रेन का स्टोपेज यहां मिल सका। वहीं रविवार को व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने ट्रेन के रूकने पर यात्रियों का स्वागत करते हुए ट्रेन में तैनात टीटीई का भी अभिनंदन किया।

हापुड़ स्टेशन पर उत्साहपूर्ण स्वागत (Railway news)

जैसे ही ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। पहले दिन तीन यात्री विभिन्न गंतव्यों के लिए ट्रेन में सवार हुए। समारोह में डीआरएम राजकुमार, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रमोद नागर, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज वाल्मीकि, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, कविता मादरे, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, अमित शर्मा, कुणाल चौधरी, गौरव रुड़कीवाल, प्रमोद जिंदल, सतीश सिंहाल, कपिल एसएम, योगेंद्र पंडित, सभीसद आदित्य सूद समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक कदम (Railway news)

हापुड़ में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी हाई-स्पीड सेवाओं और आगामी वाराणसी विस्तार के साथ, यह ट्रेन हापुड़, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और तेज बनाने जा रही है।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News