Hapur DM अभिषेक पाण्डेय ने दिए अपंजीकृत ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur:(साहिल अंसारी) यूपी के जनपद Hapur के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने अपंजीकृत ई-रिक्शाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत अन्य निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सड़क सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश (Hapur) जिलाधिकारी अभिषेक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:(साहिल अंसारी) यूपी के जनपद Hapur के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने अपंजीकृत ई-रिक्शाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत अन्य निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

सड़क सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश (Hapur)

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें ब्लैक स्पॉट्स का सुधार, अवैध कट्स को बंद करना, और स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच शामिल हैं।

अपंजीकृत ई-रिक्शा पर कार्रवाई (Hapur)

डीएम ने अपंजीकृत ई-रिक्शा पर सख्ती दिखाते हुए निर्देश दिए कि सभी गैर-पंजीकृत ई-रिक्शा, जो थानों में निरुद्ध हैं, उन्हें एक कमेटी बनाकर स्क्रैप कर दिया जाए। साथ ही, ई-रिक्शा के लिए मार्गों का निर्धारण जल्द से जल्द किया जाए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे।

ब्लैक स्पॉट्स और अवैध कट्स पर फोकस (Hapur)

जिलाधिकारी ने सभी ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने का आदेश दिया। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मुख्य सड़कों पर बने अवैध कट्स को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए। टी-जंक्शन और वाई-जंक्शन, जो मुख्य मार्गों से जुड़ते हैं, उनका चिह्नांकन कर सुधार कार्य शुरू करने को कहा गया।

स्कूली वाहनों की जांच के निर्देश (Hapur)

स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के कोई भी स्कूली वाहन सड़क पर नहीं चलना चाहिए।

एनएच-24 पर ओवरस्पीडिंग रोकने की तैयारी

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एनएच-24 पर जल्द ही ओवरस्पीड कैमरे लगाए जाएंगे। यह कदम तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसने में मदद करेगा। डीएम ने इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा।

यह रहे मौजूद

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रमेश कुमार चौबे, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील गुप्ता, टीएसआई निशांत, एनएचएआई गाजियाबाद और मुरादाबाद के प्रतिनिधि, यात्री/मालकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय, सहायक अभियंता संजय कुमार, डीआईओएस डॉ. शैलेन्द्र कुमार, और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

 

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News