NHAI के टोल टैक्स पर दो पहिया वाहन चालकों को नहीं देना होगा टैक्स, नितिन गड़गड़ी ने ट्वीट कर दी जानकारी

NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले दोपहिया (Two wheeler) वाहन चालकों के लिए गुरुवार को एक बड़ी खबर ट्रेंड करने लगी थी। जिसमें बताया गया कि अब मोटरसाइकिल, स्कूटर और एक्टिवा जैसे दोपहिया वाहनों को भी टोल टैक्स देना होगा।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News New Delhi: NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले दोपहिया (Two wheeler) वाहन चालकों के लिए गुरुवार को एक बड़ी खबर ट्रेंड करने लगी थी। जिसमें बताया गया कि अब मोटरसाइकिल, स्कूटर और एक्टिवा जैसे दोपहिया वाहनों को भी टोल टैक्स देना होगा।

यह नया नियम 15 जुलाई 2025 से लागू होने जा रहा है। लेकिन मामले का केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने तुरंत संज्ञान लिया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है । यह भ्रामक खबरें फैलाई गई है। इसकी वह निंदा करते हैं और न ही एेसा कोई निर्णय प्रस्तावित है।

जानिए क्या मामला सामने आया था (NHAI)

कुछ मीडिया हाउस में गुरुवार को भ्रामक खबर चली थी जिसमें बताया गया था कि वाहन खरीदते समय रोड टैक्स के रूप में कुछ शुल्क लिया जाता था, जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा से गुजरते समय कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं देना पड़ता था। लेकिन अब यह सुविधा खत्म हो रही है। नए नियम के मुताबिक, दोपहिया वाहन चालकों को FASTag के जरिए टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे 2000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

देश में NHAI के कितने टोल प्लाजा?

NHAI के टोल इन्फॉर्मेशन सिस्टम के अनुसार, भारत में कश्मीर से कन्याकुमारी तक कुल 1057 टोल प्लाजा हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 123 टोल प्लाजा उत्तर प्रदेश में हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में 78 और बिहार में 33 टोल प्लाजा हैं। ये टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों से टैक्स वसूलने का काम करते हैं, जिसका उपयोग सड़कों के रखरखाव, विस्तार और मरम्मत के लिए किया जाता है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News