Hapur में जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur थाना सिंभावली क्षेत्र के फाटक संख्या 57 सी के पास एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें जनसाधारण एक्सप्रेस (दानापुर-आनंद विहार) की चपेट में आने से 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना अप लाइन पर हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur थाना सिंभावली क्षेत्र के फाटक संख्या 57 सी के पास एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें जनसाधारण एक्सप्रेस (दानापुर-आनंद विहार) की चपेट में आने से 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना अप लाइन पर हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे और स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र में थाने के पास नवादा गांव के निकट फाटक संख्या 57 सी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची (Hapur)

हादसे की सूचना मिलते ही सिंभावली थाना प्रभारी सुमित तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, शिनाख्त होने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News