Hapur में अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत

Khabarwala24 News Hapur: अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन, जनपद Hapur की वर्ष 2025-26 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। िजिसमें सचिन गोयल को जिला अध्यक्ष, आशीष मित्तल को महामंत्री, और सजल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसको लेकर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन, जनपद Hapur की वर्ष 2025-26 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। िजिसमें सचिन गोयल को जिला अध्यक्ष, आशीष मित्तल को महामंत्री, और सजल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसको लेकर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संगठन को करेंगे मजबूत (Hapur)

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सचिन गोयल ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों और साथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों को और मजबूती प्रदान करेगी। महामंत्री आशीष मित्तल ने कहा कि टीम समाज हित और संगठन के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करेगी, जैसा कि पूर्व में भी होता आया है। कोषाध्यक्ष सजल अग्रवाल ने वित्तीय पारदर्शिता और संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने का संकल्प लिया।

सहयोग का दिया आश्वासन (Hapur)

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी के प्रति पूर्ण समर्थन और सहयोग का वचन दिया। संगठन के पुराने और नए सदस्यों के बीच एकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह समारोह न केवल नवीन कार्यकारिणी के स्वागत का अवसर था, बल्कि संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराने का भी मंच बना।

यह रहे मौजूद (Hapur)

स्वागत समारोह में संजय अग्रवाल, राहुल बंसल, प्रदीप गर्ग, सौरभ अग्रवाल, दीपक गर्ग, वैभव गुप्ता, मधुर कंसल, राहुल जिंदल, मुदित मोहन अग्रवाल, प्रिंस गोयल, प्रशांत बंसल, विकास मित्तल, करुण कंसल, गुंजित गर्ग, हर्षित अग्रवाल, नीरज गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर हार्दिक स्वागत किया। समारोह को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिसे उन्होंने पूरे उत्साह के साथ निभाया।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News