Hapur में भांजे ने मामा की कार से उड़ाए थे लाखों रुपये,पुलिस ने दबोचा

Khabarwala24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur कोतवाली नगर क्षेत्र के गढ़ रोड पर मोहल्ला गांधी गंज में प्रॉपर्टी डीलर की कार से 2.25 लाख रुपये और दस्तावेज चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी, पीड़ित के सगा भांजे हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी कपिल शर्मा को चितौली मार्ग से उसे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur कोतवाली नगर क्षेत्र के गढ़ रोड पर मोहल्ला गांधी गंज में प्रॉपर्टी डीलर की कार से 2.25 लाख रुपये और दस्तावेज चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी, पीड़ित के सगा भांजे हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी कपिल शर्मा को चितौली मार्ग से उसे धर दबोचा । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.70 लाख रुपये, चोरी में प्रयुक्त बाइक, नौ चेक बुक, पांच बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आरसी, 20 स्टांप और अन्य दस्तावेज बरामद किए। कपिल का साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

16 जून 2025 को थाना बाबूगढ़ के नली हुसैनपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर श्याम सुंदर शर्मा अपनी कार से गांधी गंज पहुंचे। कार सड़क किनारे खड़ी कर वे दोस्त से मिलने गए, जो घर पर नहीं मिले। फिर वे चंडी मंदिर गए। इस दौरान चोरों ने उनकी कार से 2.25 लाख रुपये और दस्तावेज चुरा लिए। कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने शुरू की थी जांच

Hapur पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। फुटेज में दो हेलमेटधारी युवक बाइक पर चोरी करते दिखे। बाइक नंबर के आधार पर कपिल शर्मा की पहचान हुई। पुलिस ने उसे चितौली मार्ग से गिरफ्तार किया।

आरोपी का कबूलनामा

कपिल ने बताया कि उसे मामा के हापुड़ (Hapur) आने और कार में रुपये होने की जानकारी थी। उसने अपने साथी के साथ मिलकर हेलमेट पहनकर चोरी की और फरार हो गया।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने कहा आरोपी के फरार साथी की तलाश में उसके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News