Laptop Battery Saving Tips लैपटॉप की लंबे समय तक चलेगी बैटरी, अपनाएं ये 7 टिप्स

Khabarwala 24 News New Delhi: Laptop Battery Saving Tips आज के समय में हर कोई डिजिटल हो गया है और कई काम हैं जिन्हें करने के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। स्मार्टफोन तक कुछ काम सीमित नहीं है, घर से ऑफिस का काम करना हो या कॉलेज से लेकर स्कूल का प्रोजेक्ट पूरा करना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Laptop Battery Saving Tips आज के समय में हर कोई डिजिटल हो गया है और कई काम हैं जिन्हें करने के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। स्मार्टफोन तक कुछ काम सीमित नहीं है, घर से ऑफिस का काम करना हो या कॉलेज से लेकर स्कूल का प्रोजेक्ट पूरा करना हो, इसके लिए लैपटॉप का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है।

हालांकि, कई बार लैपटॉप ते यूज के दौरान सिरदर्दी तब बढ़ जाती है जब इसकी बैटरी में समस्या होने लगे। बार-बार अगर लैपटॉप को चार्ज पर लगाना पड़ता है तो कई काम करने में मुश्किल होने लगती है। अगर आपके लैपटॉप की बैटरी भी जल्दी खत्म हो जाती है, तो आइए लैपटॉप की बैटरी को सेव करने के कुछ आसान तरीके बताते हैं।

Laptop लैपटॉप की स्क्रीन ब्राइटनेस रखें लो

लैपटॉप के इस्तेमाल के दौरान सबसे ज्यादा बैटरी की खपत कहीं न कहीं स्क्रीन ब्राइटनेस के कारण होती है। कुछ लोग बिल्कुल तेज ब्राइटनेस के साथ लैपटॉप का यूज करते हैं जिससे आंखों पर दबाव तो पड़ता ही है बल्कि बैटरी की खपत भी ज्यादा होती है। जरूरत न होने पर बिना वजह स्क्रीन ब्राइटनेस को तेज न करें।

पावर सेविंग मोड का करें यूज

लैपटॉप (Laptop) में बैटरी बचाने के लिए पावर सेविंग मोड का इस्तेमाल जरूर करें। इससे लंबे समय तक बैटरी चलेगी और आप लैपटॉप (Laptop) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऑप्शन को देखने के लिए लैपटॉप की सेटिंग में जाना होगा। चाहें तो नीचे की ओर दिख रहे बैटरी आइकन पर क्लिक करके भी सेविंग मोड को ऑनव कर सकते हैं।

गैर जरूरी ऐप्स को करें Uninstall

आजकल बहुत सारे ऐप्स हैं जिनका इस्तेमाल हम लैपटॉप में करते हैं लेकिन इस बात से अनजान रहते हैं कि वो लैपटॉप की बैटरी को भी ज्यादा यूज कर रहे हैं। ऐसे ऐप्स जिनका खास इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप उसे Uninstall कर सकते हैं। इनमें से एक WhatsApp भी है जो बैटरी की खपत ज्यादा कर सकता है। आप WhatsApp Web का यूज करके बैटरी बचा सकते हैं।

बैकग्राउंड ऐप्स और प्रोग्राम करें बंद

अक्सर हम काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि ध्यान ही नहीं देते कि कौन-कौन से ऐप्स चल रहे हैं। हालांकि, जब बैटरी खत्म होने लगती है तब हम बिना वजह के ओपन टैब और ऐप्स को बंद करने का सोचते हैं। इसके अलावा कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में चल रहे होते हैं जो बैटरी की खपत कर रहे होते हैं और आप इससे अनजान होते हैं। इसके लिए लैपटॉप की सेटिंग में जाए और वहां से बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स और प्रोग्राम को बंद कर दें।

पूरी तरह डिस्चार्ज होने पर चार्ज करने की गलती

लैपटॉप (Laptop) को पूरी तरह से डिस्चार्ज होने पर चार्ज न किया करें। इससे बैटरी पर अधिक जोर पड़ता है और जल्दी बैटरी खराब हो जाती है। इसके अलावा बैटरी को बार-बार चार्ज करने भी लैपटॉप में खराबी हो सकती है। ध्यान रहे कि जब लैपटॉप में सिर्फ 25 प्रतिशत तक बैटरी बजे तभी बैटरी को चार्जिंग पर लगाएं।

अधिक बैटरी चार्ज करने के हैं नुकसान

लैपटॉप को अगर आप 100 प्रतिशत से ज्यादा होने तक चार्ज करते हैं तो ये एक बहुत बड़ी भूल है। इससे बैटरी लाइफ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे लैपटॉप की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म होने लगती है। 80 प्रतिशत होने तक लैपटॉप को चार्ज करें और 20-25 प्रतिशत तक बैटरी होने पर लैपटॉप को चार्ज पर लगाएं।

Wi-Fi और ब्लूटूथ को रखें बंद

बिना जरूरत के अगर लैपटॉप में वाई-फाई या ब्लूटूथ ओपन रहते हैं तो इससे बैटरी लाइफ पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा लैपटॉप की बैटरी भी जल्दी खत्म होती है। इसलिए अगर आपके लिए ये जरूरी न हो तो इसे ऑफ रखें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News