Housefull 5 पर हुई पैसों की बारिश, जानिए अक्षय कुमार की फिल्म की कितनी हुई पहले दिन कमाई

Khabarwala 24 News New Delhi:अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म Housefull 5 आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। लोगों का इंटरेस्ट बनाए रखने और मार्केटिंग स्ट्रेटजी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने हाउसफुल 5 को दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया। इसे हाउसफुल 5 और हाउसफुल 5बी नाम दिया गया. ऑडियंस और क्रिटिक्स […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म Housefull 5 आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। लोगों का इंटरेस्ट बनाए रखने और मार्केटिंग स्ट्रेटजी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने हाउसफुल 5 को दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया। इसे हाउसफुल 5 और हाउसफुल 5बी नाम दिया गया. ऑडियंस और क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ की है. हालांकि, ऑडियंस ने मिले-जुले रिस्पांस दिए लेकिन क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यूज दिए। इन रिव्यूज का आज के कलेक्शन पर असर पढ़ेगा। लेकिन पहले दिन हाउसफुल 5 ने कितनी कमाई की? चलिए जानते हैं।

Housefull 5 का ओपनिंग डे कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,हाउसफुल 5 ने 22-23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हाउसफुल 5 के ओपनिंग डे कलेक्शन ने अक्षय कुमार की इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म स्काई फोर्स के ओपनिंग डे कलेक्शन से ज्यादा है। स्काई फोर्स ने पहले दिन 11.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हाउसफुल 5 ने साल 2019 में रिलीज हुई हाउसफुल 4 से भी ज्यादा का ओपनिंग डे कलेक्शन किया है।

- Advertisement -

फिल्म कर सकती है शानदार कलेक्शन

हाउसफुल ने पहले दिन 19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। Housefull 5 ने ओपनिंग डे पर अनुमानित 22-23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क का दावा है कि फिल्म पहले वीकेंड पर 75 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है। हाउसफुल 5 मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चंकी पांडे, डिनो मोरिया, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सेन और सौंदर्या शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं।

Housefull 5 की कहानी

साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर हुई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. एक अमीर अरबपति की हत्या हो जाती है, जब वह अपने उत्तराधिकारी जॉली को अपनी संपत्ति देने की घोषणा करता है। ट्विस्ट यह है कि क्रूज पर तीन जॉली हैं- अक्षय, रितेश और अभिषेक। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड्स भी हत्या के शक के घेरे में हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News