Ram Mandir अयोध्या राम मंदिर के यज्ञ मंडप के सामने ढाई घंटे हुआ प्रायश्चित पूजन, सात मंदिरों में होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Khabarwala 24 News Ayodhya: Ram Mandir उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा का भव्य अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना सहित सात अन्य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समारोह पांच […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Ayodhya: Ram Mandir उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा का भव्य अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना सहित सात अन्य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समारोह पांच जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अपने चरम पर पहुंचेगा। अनुष्ठान से पूर्व सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्रायश्चित पूजन किया गया। यज्ञ मंडप के सामने करीब ढाई घंटे तक यह पूजन हुआ।

इन्होंने कराया पूजन

वाराणसी के आचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी, उपाचार्य चंद्रभानु शर्मा (दिल्ली) और अमरनाथ ब्रह्मा (बस्ती) के साथ अयोध्या के आचार्य पंडित प्रवीण शर्मा, पंडित इंद्रदेव मिश्र ने प्रायश्चित पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराया। पंडित प्रवीण शर्मा ने बताया कि हिंदू शास्त्र के अनुसार किसी भी दिव्य अनुष्ठान से पूर्व प्रायश्चित किया जाना अनिवार्य होता है।

विधान के तहत मूर्तियों का शुद्धीकरण किया गया

विधान के तहत मूर्तियों का शुद्धीकरण किया गया यह कर्म आत्मा व स्थान की शुद्धि के लिए किया जाता है। इसी विधान के तहत मूर्तियों का शुद्धीकरण किया गया। इस क्रम में मूर्ति को पंचगव्य से स्नान कराया गया। दरअसल मूर्ति को छेनी, हथौड़े से तराशते हैं, उस पर चोट करते हैं। इसको लेकर मूर्ति से माफी मांगी गई। मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र का भी वैदिक विधिविधान से शुद्धीकरण कराया गया। अब पांच जून तक उन्हें कई नियम व संयम अपनाने होंगे।

सात अन्य मंदिरों में देव प्रतिमाओं की होगी स्थापना

Ram Mandir में तीन और चार जून को सुबह 6.30 बजे से 12 घंटे तक पूजा-अनुष्ठान होंगे। इसमें 1975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी। इसके साथ ही रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भक्ति भजनों का पाठ किया जाएगा। मुख्य समारोह 5 जून को होगा, जिसमें राम दरबार (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान) की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ सात अन्य मंदिरों में देव प्रतिमाओं की स्थापना होगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News