Hapur धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने एचपीडीए उपाध्यक्ष को सड़क निर्माण के लिए आभार किया व्यक्त

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क और नाली के निर्माण कार्य शुरू होने पर उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्हें […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क और नाली के निर्माण कार्य शुरू होने पर उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

लंबे समय से थी मांग

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी लंबे समय से सड़क और नाली के निर्माण के लिए विभिन्न अधिकारियों और मंत्रियों से अनुरोध करते रहे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले। डॉ. नितिन गौड़ के अथक प्रयासों से आखिरकार यह निर्माण कार्य शुरू हो सका, जिसका लाभ उद्यमियों को लंबे समय तक मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने इसके लिए उपाध्यक्ष का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

स्ट्रीट लाइट की समस्या उठाई

एसोसिएशन के सचिव धीरज चुग ने उपाध्यक्ष को बताया कि सड़क और नाली के निर्माण के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में लगी स्ट्रीट लाइटों की अंडरग्राउंड केबल कट गई है। इससे रात के समय क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, जिससे उद्यमियों और श्रमिकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। इस पर डॉ. नितिन गौड़ ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

यह रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव धीरज चुग (सोनू), कोषाध्यक्ष अतुल गोयल, प्रमोद गोयल और सूरज जुनेजा शामिल थे।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News