Hapur बिना फिटनेस के वाहन चलाने वाले स्कूल प्रबंधकों को जारी करें नोटिस :डीएम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बिना फिटनेस के वाहन चलाने वाले स्कूल प्रबंधक को जारी करने के निर्देश दिए। हिट एंड रन मामलों में कार्रवाई करें […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बिना फिटनेस के वाहन चलाने वाले स्कूल प्रबंधक को जारी करने के निर्देश दिए।

हिट एंड रन मामलों में कार्रवाई करें

उप जिलाधिकारियों को हिट एंड रन मामलों का डेटा एकत्रित कर प्रभावितों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

यातायात नियमों का पालन करें

सभी सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूक करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए।

ब्लैकस्पॉट पर सुधार

निजामपुर और ततारपुर ब्लैकस्पॉट पर अधिशासी अभियंता को साइनबोर्ड लगाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

स्पीड डिटेक्टर की स्थापना

एनएचएआई को ततारपुर और निजामपुर बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड डिटेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए।

स्कूली वाहनों की जांच

जनपद में चल रहे स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया। बिना फिटनेस के वाहन चलाने वाले स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।

यह रहे मौजूद

बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे , सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) छवि सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकार आदि मौजूद थे।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News