Hapur बिजली संकट, लोगों ने बिजली घर और डीएम आवास पर दिया धरना, डीएम के हस्तक्षेप के बाद आपूर्ति हुई चालू

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में बुधवार रात तेज आंधी-तूफान के कारण वैशाली कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे हजारों निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार देर शाम तक बिजली बहाल न होने पर गुस्साए लोगों ने मोदीनगर बिजली घर पर धरना दिया। इसके बाद भी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में बुधवार रात तेज आंधी-तूफान के कारण वैशाली कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे हजारों निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार देर शाम तक बिजली बहाल न होने पर गुस्साए लोगों ने मोदीनगर बिजली घर पर धरना दिया। इसके बाद भी कोई समाधान न मिलने पर वे डीएम आवास पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और वापस भेजा। डीएम के हस्तक्षेप के बाद आपूर्ति चालू हो सकी।

समस्या का समाधान न होने पर डीएम आवास पर पहुंचे

वैशाली कॉलोनी निवासी दीपक सोमानी ने बताया कि बुधवार रात से बिजली गुल होने के बाद गुरुवार सुबह से ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई। अधिकारी दोपहर तक बिजली बहाल होने का आश्वासन देते रहे, लेकिन देर शाम तक कोई प्रगति नहीं हुई। अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इससे नाराज होकर मोहल्लेवासियों ने मोदीनगर रोड स्थित बिजली घर पर धरना शुरू किया। वहां सुनवाई न होने पर लोगों ने डीएम आवास का रुख किया और वहां धरना दिया।

डीएम का जताया आभार

दीपक ने बताया कि डीएम अभिषेक पांडेय के हस्तक्षेप और सख्ती के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की और देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। बिजली की अनुपस्थिति में उमस भरी गर्मी ने बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। महिलाओं को भी घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी की आपूर्ति बाधित होने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया। आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली और डीएम का आभार व्यक्त किया।

यह रहे मौजूद

धरने में विकास, हेमंत, सुमित, आकाश त्यागी, छोटू, सुशीला, मंजू, अंकिता समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News