Hapur डीजे कंपीटिशन में फायरिंग, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर रोड स्थित वैष्णो मंदिर के पास मंगलवार रात डीजे कंपीटिशन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर रोड स्थित वैष्णो मंदिर के पास मंगलवार रात डीजे कंपीटिशन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

वैष्णो मंदिर निवासी आकाश ने बताया कि उसका बड़ा भाई विकास डीजे बजाने का काम करता है। चार दिन पहले एक गांव में डीजे प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें एक डीजे वाला हार गया था। मंगलवार रात करीब आधा दर्जन हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर आए और विकास को बाहर बुलाया। जैसे ही विकास बाहर आया, हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विकास के विरोध करने पर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। विकास के पिता रामौतार ने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में रामौतार और पड़ोस में रहने वाले सुंदर फौजी को गोली लगी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायलों के परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने और घटना का खुलासा करने की मांग की है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पटनीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, पिलखुवा

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News