Tecno Phantom V Flip 5G अमेजन सेल में 23999 रुपए में मिल रहा Flip Phone, डील देखकर ‘मन में फूटेगा लड्डू’

Khabarwala 24 News New Delhi : Tecno Phantom V Flip 5G अमेजन सेल में ग्राहकों को नए स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम आपके लिए एक ऐसी डील ढूंढकर लाए हैं जिसे देख आपके खुशी से उछल पड़ेंगे। आप लोगों को भी लगता होगा कि फोल्डेबल फोन की तरह फ्लिप फोन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Tecno Phantom V Flip 5G अमेजन सेल में ग्राहकों को नए स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम आपके लिए एक ऐसी डील ढूंढकर लाए हैं जिसे देख आपके खुशी से उछल पड़ेंगे। आप लोगों को भी लगता होगा कि फोल्डेबल फोन की तरह फ्लिप फोन भी काफी महंगे होते हैं। बात सच भी है लेकिन अमेजन सेल में एक ऐसा फ्लिप फोन भी मिल रहा है जो 25 हजार रुपए से भी कम कीमत में आपका हो सकता है। इस फोन का नाम Tecno Phantom V Flip 5G है। फोन को कूल डाउन रखने के लिए अल्ट्रा थिन वीसी लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल हुआ है। इस फोन को अमेजन ग्रेट समर सेल में किस कीमत में बेचा जा रहा है, आइए जानते हैं…

ईएमआई ट्रांजैक्शन पर छूट (Tecno Phantom V Flip 5G)

8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट को 67 फीसदी डिस्काउंट के बाद सेल में केवल 23 हजार 999 रुपए में बेचा जा रहा है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, नॉन ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10% और एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1250 रु तक छूट मिल रही है।

बिना ब्याज वाली ईएमआई (Tecno Phantom V Flip 5G)

इस फोन को आसानी से खरीदने के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 22 हजार 700 रुपए तक का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन में 1.32 इंच एमोलेड कवर और 6.9 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड इनर डिस्प्ले दी गई है।

फ्लिप फोन की खूबियां (Tecno Phantom V Flip 5G)

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर के साथ 8GB वर्चुअल रैम की मदद से 8GB रैम को 16GB तक बढ़ाना संभव है। 4000mAh बैटरी दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। दावा है कि 10 मिनट में ये फोन 33 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। रियर में 64MP कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है।

… और भी हैं ऑप्शन्स (Tecno Phantom V Flip 5G)

टेक्नो के अलावा और भी कंपनियों के फ्लिप फोन आपको मिल जाएंगे जैसे कि Oppo Find N3 Flip का 12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट अमेजन सेल में 46 फीसदी डिस्काउंट के बाद 53 हजार 999 रुपए में बेचा जा रहा है। सैमसंग कंपनी का Galaxy Z Flip5 फोन 43 फीसदी छूट के बाद 64 हजार 999 रुपए में खरीद सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News