Ayodhya राम मंदिर का इस तारीख तक निर्माण कार्य होगा पूरा ? निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहां ये बड़ी….

Khabarwala 24 News New Delhi : Ayodhya स्थित राम मंदिर के निर्माण कार्य पूरा होने की फाइनल तारीख सामने आ गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का कहना है, ‘राम मंदिर का निर्माण इस साल 5 जून तक पूरा हो जाएगा। मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि, श्री वशिष्ठ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ayodhya स्थित राम मंदिर के निर्माण कार्य पूरा होने की फाइनल तारीख सामने आ गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का कहना है, ‘राम मंदिर का निर्माण इस साल 5 जून तक पूरा हो जाएगा। मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि, श्री वशिष्ठ जी, अहिल्या जी, निषादराज महाराज, शबरी माता और अगस्त्य मुनि के मंदिर भी आम जनता के लिए खुल जाएंगे। ‘मंदिर के परकोटे पर बने राम दरबार और छह मंदिरों की पूजा 5 जून को होगी। चंपत राय 5 जून के लिए विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। 5 जून के एक-दो दिन बाद श्रद्धालु परिसर में स्थित सभी अलग-अलग मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकेंगे।’

चुनौतियों पर क्या बोले नृपेंद्र मिश्रा? 

Ayodhya  राम मंदिर निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा कहते हैं, ‘टीमवर्क ने हमें सभी चुनौतियों का समाधान दिया है। मैं न्यास को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने आर्थिक बाधाओं को आड़े नहीं आने दिया। इंजीनियरिंग और डिजाइन एक चुनौती थी, क्योंकि हमसे एक ऐसा मंदिर बनाने की उम्मीद की जा रही थी जो अगले 1000 सालों तक किसी भी तरह की आपदा का सामना कर सके।’

करोड़ों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र 

गौरतलब है कि Ayodhya  स्थित राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां लाखों की संख्या में भक्त, रामलला के दर्शन के लिए आते हैं। अयोध्या स्थित राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ था। इसका उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया, जिन्होंने रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया था। पहली पूजा उसी दिन, 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुई, जिसमें महापूजा और महाआरती का आयोजन किया गया।

कॉरिडोर में छह अन्य मंदिर भी भक्तों के लिए खुलेंगे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि 5 जून को न केवल मुख्य राम मंदिर का कार्य पूरा हो जाएगा, बल्कि Ayodhya  मंदिर परिसर में स्थित अन्य छह मंदिरों की पूजा भी उसी दिन की जाएगी। इन छह मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि, श्री वशिष्ठ जी, माता अहिल्या, निषादराज महाराज, शबरी माता और अगस्त्य मुनि के मंदिर शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के एक-दो दिन बाद भक्तगण इन सभी मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

भविष्य की तैयारियां और श्रद्धालुओं की सुविधाएं

Ayodhya  राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं भी तैयार की जा रही हैं. इनमें दर्शन, लाइन प्रबंधन, प्रसाद वितरण, जलपान क्षेत्र, और डिजिटल सूचना केंद्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आने वाले वर्षों में यह स्थान आध्यात्मिक पर्यटन का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बने. चंपत राय ने कहा कि ५ जून को होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News