Central Govt Warning Strike घर पर डिलीवर नहीं होंगे रसोई गैस सिलेंडर!, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने दी धमकी, होने वाली है बड़ी हड़ताल

Khabarwala 24 News New Delhi : Central Govt Warning Strike हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। अब एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को हड़ताल की धमकी दी है। संघ ने चेतावनी दी कि अगर तीन महीने में अधिक कमीशन सहित उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Central Govt Warning Strike हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। अब एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को हड़ताल की धमकी दी है। संघ ने चेतावनी दी कि अगर तीन महीने में अधिक कमीशन सहित उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। लेटर में संघ ने साफ किया है कि अगर उनकी मांग को 3 महीने के भीतर नहीं पूरा किया जाता है, तो वह लंबी हड़ताल पर जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा किया गया है।

राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया निर्णय (Central Govt Warning Strike)

एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एस शर्मा ने एक बयान में बताया कि यह निर्णय शनिवार को भोपाल में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए सदस्यों द्वारा मांग पत्र के बारे में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। हमने एलपीजी वितरकों की मांगों के बारे में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भी लिखा है। एलपीजी वितरकों को दिया जा रहा वर्तमान कमीशन बहुत कम है और यह परिचालन लागत के अनुरूप नहीं है।

केंद्र से कमीशन बढ़ाने की मांग (Central Govt Warning Strike)

केंद्र सरकार को संघ की ओर से लेटर लिखकर मांग की गई है कि एलपीजी वितरण पर कमीशन बढ़ाकर कम से कम 150 रुपये किया जाना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि एलपीजी की आपूर्ति मांग और पूर्ति पर आधारित है लेकिन, तेल कंपनियां बिना किसी मांग के वितरकों को जबरन गैर-घरेलू सिलेंडर भेज रही हैं, जो कानूनी प्रावधानों के खिलाफ है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। उज्ज्वला योजना के एलपीजी सिलेंडरों के वितरण में भी दिक्कतें आ रही हैं।

सिलेंडर पर 50 रुपये का इजाफा (Central Govt Warning Strike)

केंद्र सरकार ने बीती 7 अप्रैल को गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है।​ घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई है। साथ ही कोलकाता में दाम 829 रुपये से बढ़कर 879 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये से बढ़कर 853.50 रुपये और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 818.50 रुपये से बढ़कर 868.50 रुपये हो गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News