Hapur में बिना तलाक दिए हेडकांस्टेबल से की दूसरी शादी, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद जनपद में एक प्रेम विवाह का मामला सुर्खियों में है, जहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता नेहा ने अपने पति पर बिना तलाक दिए महिला हेड कांस्टेबल से दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात पुलिस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद जनपद में एक प्रेम विवाह का मामला सुर्खियों में है, जहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता नेहा ने अपने पति पर बिना तलाक दिए महिला हेड कांस्टेबल से दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पति और हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 16 फरवरी को गांव गजालपुर निवासी नवीन से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसके पति का प्रेम प्रसंग हापुड़ जनपद में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल के साथ चल रहा है। आरोपी पति ने पीड़िता को मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित हेड कांस्टेबल के मकान पर ले जाकर जबरदस्ती उसके पैर पकड़वाए। उसने पीड़िता को गांव में और हेड कांस्टेबल को मेरठ में रखने का दबाव डाला। मार्च में नवीन ने बिना तलाक दिए हेड कांस्टेबल से दूसरी शादी रचा ली, जिसके फोटो नेहा के पास हैं।

यह दी चेतावनी

आरोप है कि 16 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे पीड़िता ने साकेत कॉलोनी में दोनों को एक साथ पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई, लेकिन इस दौरान आरोपी पति ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को उसने हेड कांस्टेबल के साथ जहर खाकर मरने और पीड़िता के परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। नेहा का कहना है कि पति ने दोनों पत्नियों को साथ रखने की शर्त रखी और असहमति पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

पुलिस तलाश में जुटी

थाना प्रभारी मनोज कुमार बालियान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छानबीन कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Hapur में बिना तलाक दिए हेडकांस्टेबल से की दूसरी शादी, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा Hapur में बिना तलाक दिए हेडकांस्टेबल से की दूसरी शादी, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Add
Add

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News