Hapur हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल ने धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष समारोह

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में यहां दिल्ली रोड स्थित श्री राम प्लाजा में हिंदू नववर्ष समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ” कृष्ण प्रेम के स्वरूप ,उनका जीवन एवं शिक्षा” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मानव जाति की रक्षा के प्रतीक हैं (Hapur) मंडल की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में यहां दिल्ली रोड स्थित श्री राम प्लाजा में हिंदू नववर्ष समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ” कृष्ण प्रेम के स्वरूप ,उनका जीवन एवं शिक्षा” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

मानव जाति की रक्षा के प्रतीक हैं (Hapur)

मंडल की अध्यक्ष डा आराधना बाजपेई ने कहा कि भगवान कृष्ण,सुरक्षा,करुणा,कोमलता एवं प्रेम के देवता हैं।वह व्यापक रूप से पूजे जाते हैं।वे समस्त मानव जाति की रक्षा के प्रतीक हैं। वे मनुष्यता के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं।

अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए (Hapur)

सचिव अर्चना कंसल ने कहा कि कृष्ण कहते हैं कि हम सभी को अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए।परिणाम की चिंता नहीं करनी चाहिए।केवल हम लोगों को अपने कार्य को ईमानदारी से करने की आवश्यकता है।

मुकाबला मुस्करा कर करना चाहिए (Hapur)

विशिष्ट अतिथि डा. अनिल बाजपेई ने कहा कि कृष्ण ने हमें सिखाया कि रिश्ते किस तरह से बनाए जाते हैं। कितनी भी विपरीत परिस्थिति हो हमें उसका मुकाबला मुस्करा कर करना चाहिए। वास्तव में कृष्ण का पूरा जीवन ही प्रेम का पर्याय है।वे हमें सिखाते हैं कि निश्छल प्रेम हर क्षण को आनंदमय कर देता है। कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कहा कि कृष्ण सिर्फ एक राजनीतिक,आध्यात्मिक और योद्धा ही नहीं थे वे हर तरह की विद्या में पारंगत थे।अनीता गुप्ता ने कहा कि कृष्ण ने गीता के माध्यम से हम लोगों की जीवन की डगर बहुत आसान कर दी है। जरूरत इस बात की है कि हम अच्छे कर्म करते रहें बिना फल की आशा करते हुए।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर आराधना बाजपेई,अर्चना कंसल,पूनम गुप्ता,अनीता ,आभा,ममता अग्रवाल,डा प्रेमलता तिवारी,संतोष शर्मा, आशा भटनागर, डा सुनीता शर्मा,विनीता चौधरी,बिना वर्मा,शशि सिंघल, नीलम रूंगटा, प्रमिला ,शारदा शर्मा, मंजू, नीलम, मधु कंसल, नीना अग्रवाल, उषा सर्राफ, सुनीता शर्मा,मधु अग्रवाल सुनील कंसल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Add
Add

Hapur हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल ने धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष समारोह

Add
Add

Add
Add

Hapur हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल ने धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष समारोह

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News