Medicines Cost Increase सरकार के प्राइस कंट्रोल वाली दवाएं हो सकती हैं महंगी, कैंसर और डायबिटीज के मरीजों को झटका

Khabarwala 24 News New Delhi : Medicines Cost Increase कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग और एंटीबायोटिक्स जैसे जरूरी दवाओं की कीमत में सरकार इजाफा कर सकती है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि दवाओं की कीमतों में 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के महासचिव राजीव […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Medicines Cost Increase कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग और एंटीबायोटिक्स जैसे जरूरी दवाओं की कीमत में सरकार इजाफा कर सकती है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि दवाओं की कीमतों में 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के महासचिव राजीव सिंघल ने बताया है कि दवाओं की कीमत बढ़ने से फार्मा इंडस्ट्री को राहत मिल सकती है। फार्मा इंडस्ट्री में कच्चे माल और अन्य खर्चों की लागत बढ़ रही है। दवाओं की कीमत बढ़ाने का असर दो से तीन महीने बाद देखने को मिलेगा क्योंकि 90 दिनों का स्टॉक पहले से रहता है।

नियमों के उल्लंघन के आरोप (Medicines Cost Increase)

फार्मा इंडस्ट्री की कंपनियों पर कई बार उल्लंघन के आरोप लगते रहते हैं। संसदीय स्थायी समिति की एक रिपोर्ट के अनुसार, फार्मा कंपनियां बार-बार स्वीकार्य मूल्य वृद्धि सीमा का उल्लंघन करती है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 307 मामलों में फार्मा कंपनियों को नियमों को तोड़ते पाया।

सरकार के नियम क्या कहते हैं? (Medicines Cost Increase)

एनपीपीए 2013 के ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर के तहत कीमत तय करता है। सभी फार्मा कंपिनयों को तय सीमा के भीतर कीमत रखने का निर्देश दिया गया है। कीमत कम होती है तो इसका लाभ सीधे मरीजों को होता है। राष्ट्रीय आवश्यक औषधि सूची के तहत कीमतों की नियंत्रण की वजह से सालाना 3788 करोड़ की बचत हुई थी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News