Khabarwala 24 News New Delhi : Yogi Adityanath Biopic Film अब बड़े पर्दे पर दिखेगी योगी आदित्यनाथ की कहानी, जानिए कब रिलीज होगी UP के CM की बायोपिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखेगी। उनकी बायोपिक ‘अजय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ योगी’ का ऐलान किया गया। इस फिल्म में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी की कहानी बताई जाएगी। फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब ‘The Monk Who Became Chief Minister’ (वह साधु जो मुख्यमंत्री बन गया) पर आधारित है, जो दर्शकों के सामने योगी आदित्यनाथ की अनसुनी दास्तान रखेगी।
योगी की बायोपिक का पहला पोस्टर हुआ रिलीज (Yogi Adityanath Biopic Film)
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सम्राट सिनेमैटिक्स ने इसका फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “उसने सब त्याग दिया, पर जनता ने उसे अपना बना लिया।”मोशन पोस्टर में योगी आदित्यनाथ का रोल में अनंत जोशी दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में उनकी और परेश रावल की आवाज़ सुनाई दे रही है।
बैकग्राउंड में उनकी और परेश रावल की आवाज़ (Yogi Adityanath Biopic Film)
परेश रावल कहते हैं, ‘क्या चाहते हो मुझसे?’ जवाब में अनंत कहते हैं, ‘जीवन का उद्देश्य।’ फिर परेश बोलते हैं, ‘रास्ता कठिन है।’ अनंत का जवाब मिलता है, ‘मैं भी हठी हूं।’ फिर परेश कहते हैं, ‘सब त्यागना होगा।’
शिष्य बनने आया पर जनता ने सरकार बना दिया (Yogi Adityanath Biopic Film)
अनंत कहते हैं, “सब छोड़कर आया हूं…उद्देश्य सिर्फ एक लोगों की सेवा।’ अंत में परेश की आवाज़ गूंजती है और वे कहते हैं, ‘वो कुछ नहीं चाहता था, पर सब उसे चाहते थे। वो शिष्य बनने आया था, पर जनता ने उसे सरकार बना दिया।’
Ajay: The Untold Story Of Yogi स्टार कास्ट (Yogi Adityanath Biopic Film)
‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ योगी’ में अनंत जोशी के अलावा परेश रावल, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अजय मेंगी , पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार अहम् भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘मर्दानी 2’ जैसी फ़िल्में डायरेक्ट कर चुके रवीन्द्र गौतम कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी योगी आदित्यनाथ की बायोपिक (Yogi Adityanath Biopic Film)
योगी आदित्यनाथ की बायोपिक का टाइटल ‘अजय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ योगी’ इसलिए रखा गया है, क्योंकि जब वे पैदा हुए थे, तब उनके माता पिता ने उनका नाम अजय सिंह बिष्ट रखा था। रितु मेंगी इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म इसी साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।










