Color Festival Holi होलिका दहन की रात करें ये काम , जल जाएगा नज़रदोष, खूब बरसेगा धन, नौकरी-कारोबार की बाधाएं होंगी दूर

Khabarwala 24 News New Delhi : Color Festival Holi होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस महापर्व के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन होता है। 14 मार्च को होली का महापर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन की रात सनातन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Color Festival Holi होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस महापर्व के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन होता है। 14 मार्च को होली का महापर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन की रात सनातन धर्म में बहुत खास महत्व रखती है।

इस बार 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। आपको बता दें, इस दिन श्‍मशान घाट से लेकर सड़क के चौराहों तक खूब तंत्र-मंत्र होता है। साथ ही यह रात कई तरह के टोटके-उपाय करने के लिए खास होती है। कहा जाता है कि होलिका दहन की रात किए उपाय नजरदोष से निजात दिलाते हैं। साथ ही, ये उपाय नौकरी-व्‍यापार में उन्‍नति, धन-दौलत दिलाते हैं। होलिका दहन की रात करें ये उपाय…

आर्थिक तंगी से राहत (Color Festival Holi)

ज्योतिषयों के अनुसार, आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए आपको एक जटा वाला नारियल लेना चाहिए। नारियल ऐसा हो जिसमें पानी भी हो। इसके साथ ही आपको उस नारियल में 10 के सिक्के को 7 बार कलावे से बांध देना है। अब आप नारियल को दोनों हाथों में लें और होलिका दहन के वक्त अग्नि को अर्पित कर दें।

बुरी नजर से बचाता है (Color Festival Holi)

होलिका दहन की रात बुरी नजर से बचाव के लिए गाय के गोबर में जौ, अरसी और कुश मिलाकर छोटा उपला बनाएं और उसे घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। कहते हैं, ऐसा करने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।

नौकरी में बाधाएं होंगी दूर (Color Festival Holi)

यदि नौकरी में समस्‍या आ रही है तो होलिका दहन के दिन एक नारियल अपने सिर से वारें औ‍र फिर होलिका की अग्नि में जला दें। ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

वास्तु-दोष से मुक्ति के लिए (Color Festival Holi)

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा या वास्तु दोष है, तो होली के अगले दिन स्नान करके अपने इष्टदेव को गुलाल अर्पित करें। साथ ही, घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में इष्टदेव की मूर्ति रखकर पूजा करें। इससे ग्रह दोष और वास्तु दोष समाप्त होंगे और घर में सुख-समृद्धि आएगी।

बच्चों की पढ़ाई में सुधार के लिए (Color Festival Holi)

यदि आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, तो होली के दिन उसके द्वारा पान, नारियल और सुपारी का दान करवाएं। इसके बाद उसे होलिका दहन स्थल पर स्थापित करें। इस उपाय से बच्चे की एकाग्रता में वृद्धि होगी और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। ्Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News