IND Vs ENG ऋषभ पंत या केएल राहुल , आज नागपुर वनडे में कौन होगा बाहर? ये है भारत की संभावित प्लेइंग-11

Khabarwala 24 News New Delhi: IND Vs ENG भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (6 फरवरी) खेला जाएगा। यह मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान पहले ही कर दिया गया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: IND Vs ENG भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (6 फरवरी) खेला जाएगा। यह मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। जबकि भारतीय प्लेइंग-11 का ऐलान टॉस के समय होगा?

विकेटकीपर को लेकर सस्पेंस (IND Vs ENG )

नागपुर वनडे के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। टॉप-6 बल्लेबाज वर्ल्ड कप 2023 वाले ही हो सकते हैं। जिसमें सिर्फ विकेटकीपर को लेकर सस्पेंस रहेगा। बतौर विकेटकीपर केएल राहुल और ऋषभ पंत में से किसी एक को ही जगह मिलना तय है।

दूसरी ओर नागपुर स्टेडियम का आउटफील्ड काफी बड़ा है। इसके साथ ही पिच से स्लो-टर्न मिलने की उम्मीद है। ऐसे में कप्तान रोहित प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर्स को जगह दे सकते हैं। इनमें कुलदीप यादव की जगह लगभग पक्की है। जबकि बाकी दो स्लॉट के लिए रवींद्र जडे़जा, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल में से किन्हीं 2 को जगह मिल सकती है।

इंग्लिश कप्तान ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान (IND Vs ENG )

दूसरी ओर नागपुर वनडे के लिए एक दिन पहले ही इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। इसमें एक बड़ी बात जो रूट को लेकर रही है। इस स्टार बल्लेबाज की 13 महीने बाद प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। रूट ने आखिरी वनडे मैच वर्ल्ड कप 2023 में 11 नवंबर को खेला था। रूट के आने से इंग्लैंड टीम काफी मजबूत होगी। इससे पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। इस टी20 सीरीज में जो रूट को नहीं खिलाया था। इस कारण रूट साउथ अफ्रीका लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलने गए थे। अब वहीं से लौटे हैं।

नागपुर वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11:(IND Vs ENG )

बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद।

मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग- (IND Vs ENG )

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडे़जा, वॉशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News