Weather कोहरे-ठंड के बीच भारी बर्फबारी-बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ एक्टिव, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। एक नया पश्चिम विक्षोभ आज से एक्टिव हो रहा है, जिसका असर उत्तर पश्चिम भारत में दिखेगा। भयंकर ठंड और घने कोहरे के बीच भीषण बारिश का अलर्ट जारी है। बारिश के बाद तेजी से तापमान गिरेगा, जिससे ठिठुरन और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। एक नया पश्चिम विक्षोभ आज से एक्टिव हो रहा है, जिसका असर उत्तर पश्चिम भारत में दिखेगा। भयंकर ठंड और घने कोहरे के बीच भीषण बारिश का अलर्ट जारी है। बारिश के बाद तेजी से तापमान गिरेगा, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी किया है।

दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?(Weather)

फिलहाल, दिल्ली एनसीआर में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। एक बार फिर मौसम करवट लेगा, जिससे अधिकांश इलाकों में 21-22 को बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर के आसमान में सुबह से ही घना कोहरा और बादल छाये हुए हैं।

- Advertisement -

मौसम विभाग के ने आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद ऐसे ही 21 और 22 जनवरी को भी मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश से एनसीआर के लोगों का सामना होगा और दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

यूपी का कैसा रहेगा मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर चल रहा है। साथ ही घना कोहरा और सर्द हवाएं भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार को यूपी में सबसे ठंडा शहर इटावा रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान बांदा में 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में ठंड से थोड़ा राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। आज यूपी के 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जल्द ही बारिश भी फिर से दस्तक देने वाली है। अगले हफ्ते यूपी में 3 दिन बारिश की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

यूपी के इन जनपदों में घने कोहरे का अलर्ट (Weather)

उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रह सकता है। आईएमडी के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं।

21 से 23 जनवरी के बीच बारिश के आसार (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 21 जनवरी को पश्चिमी यूपी में अगल-अलग स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह के समय दोनों हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। 22 और 23 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

22 जनवरी से सक्रिय होगा पश्रिमी विभोर (Weather)

IMD के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है और 22 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज से लेकर 22 जनवरी तक बर्फबारी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 21-22 जनवरी को बादल बरसेंगे। दक्षिण केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिससे तमिलनाडु, पुडुचेरी में 18 से 20 जनवरी तक और केरल में 19-20 जनवरी को भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। साथ ही तेज गरज के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम पारा माइनस में है। उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है, जबकि गुजरात में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। मध्य-पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में पारा में कोई बदलाव नहीं होगा।

घने कोहरे की चेतावनी (Weather)

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे छाए रहने की संभावना है। यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20 जनवरी तक घनी धुंध रहेगी, जबकि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में कोहरा का अलर्ट जारी है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कड़ाके की ठंड रहेगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News