Hapur मासूम हुआ लापता, दौड़ी पुलिस, 2 घंटे में बरामद हुआ बच्चा

Khabarwala 24 news Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण गंज निवासी तीन वर्षीय मासूम घर के बाहर से खेलते खेलते गायब हो गया। अनहोनी की आशंका जताकर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दीं और पुलिस ने दो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 news Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण गंज निवासी तीन वर्षीय मासूम घर के बाहर से खेलते खेलते गायब हो गया। अनहोनी की आशंका जताकर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दीं और पुलिस ने दो घंटे के अथक प्रयास के बाद मासूम को परतापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप से बरामद कर परिजन को सौंप दिया। परिजन ने पुलिस की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया है।

पुलिस की जुबानी,बच्चे की कहानी (Hapur)

जानकारी के अनुसार मोहल्ला कृष्ण गंज निवासी राशिद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। शुक्रवार की शाम को छह बजे तीन वर्षीय पुत्र अरहान घर के बाहर खेल रहा था। जिसके बाद वो अचानक से गायब हो गया।

Add----
Add—-

परिजन में मचा कोहराम (Hapur)

अरहान के गायब होने की सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया। अनहोनी की आशंका जताकर परिजन कोतवाली पहुंचे और शिकायत देकर पुत्र को बरामद करने की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने पुलिस की एक टीम बनाकर मासूम को ढूंढने के आदेश दिए थे।

क्या बोले थाना प्रभारी (Hapur)

इस सबंध में पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला गया था। जिसके बाद परतापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर अरहान खड़ा मिला था। जिसके बाद परिजनों को बस अड्डा चौकी बुलाकर अरहान को सुपुर्द कर दिया गया हैं।बच्चों के परिजनों ने पिलखुवा पुलिस की प्रशंसा व्यक्त की।वहीं थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया।

Ad
Ad

Add
Add

 

Ad--
Ad–

Hapur मासूम हुआ लापता, दौड़ी पुलिस, 2 घंटे में बरामद हुआ बच्चा Hapur मासूम हुआ लापता, दौड़ी पुलिस, 2 घंटे में बरामद हुआ बच्चा Hapur मासूम हुआ लापता, दौड़ी पुलिस, 2 घंटे में बरामद हुआ बच्चा

Add
Add

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News