KHABARWALA24NEWSSIMBHAOLI Crime News बाइक पर घुमाने के बहाने एक युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर खेत में ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। आरोपी के साथ उसके दो दोस्त भी थे। मौके से गुजर रही पुलिस की गाड़ी देख पीड़िता ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के निवासी किशोरी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 14 अप्रैल को वह आंबेडकर जयंती की रैली में गई थी। जहां पर उसे चांद निवासी सरुरपुर मिला। आरोप है कि वह उसे धोखे से घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर वैट गांव के खेतों में ले गया। जहां उसके साथ दूसरी बाइक पर उसके दो दोस्त भी थे। जिनमें से एक का नाम मुर्सलीन है। खेत में ले जाकर चांद ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसी बीच आवाज होने पर चांद मौके से फरार हो गया।
पीड़िता को पुलिस की गाड़ी दिखाई दी। पीड़ता ने चिल्लाकर उन्हें बुलाया । मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके घरवालों को मौके पर बुलाया। घटना के बारे में पीड़िता ने परिजन को जानकारी दी।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Crime News घुमाने के बहाने किशोरी के साथ जबरन किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज
KHABARWALA24NEWSSIMBHAOLI Crime News बाइक पर घुमाने के बहाने एक युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर खेत में ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। आरोपी के साथ उसके दो दोस्त भी थे। मौके से गुजर रही पुलिस की गाड़ी देख पीड़िता ने वारदात की जानकारी पुलिस […]
-Advertisement-


