Makhana डायबिटीज में मखाने खाने से ब्लड में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है? जानें इसे खाने का तरीका

Khabarwala 24 News New Delhi: Makhana डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे आप अच्छी डाइट और अच्छी लाइफस्टाइल से कंट्रोल कर सकते हैं । अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो डाइट में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, हाई फाइबर और रफेज वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो कम ग्लाइसेमिक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Makhana डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे आप अच्छी डाइट और अच्छी लाइफस्टाइल से कंट्रोल कर सकते हैं । अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो डाइट में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, हाई फाइबर और रफेज वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के साथ-साथ फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मौजूद फाइबर शुगर को सोखने का काम करता है और मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर पाचन में मदद कर सकता है। चलिए आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को एक दिन में कब और कितनी मात्रा में मखाना खाना चाहिए।

डायबिटीज में क्या मखाना खाया जा सकता है?(Makhana)

मखाना एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला ड्राई फ्रूट है। यह शरीर में धीरे-धीरे ऊर्जा को संतुलित करके शुगर स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है। इसका फाइबर शुगर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में अतिरिक्त शुगर को जमा होने और खून में मिलने से रोकता है। फिर यह डायबिटीज में मल त्याग को बेहतर बनाकर कब्ज को रोकता है। मखाना मैग्नीशियम से भरपूर होता है, इसलिए यह शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर को काफी बेहतर बनाता है। इससे डायबिटीज में हृदय रोग का खतरा कम होता है।

मधुमेह में मखाना कितना और कब खाना चाहिए? (Makhana)

मधुमेह में मखाना आप कई तरह से खा सकते हैं। लेकिन सबसे हेल्दी तरीका है कि इसे नाश्ते के समय दूध में भिगो दें और फिर आधे घंटे बाद खा लें। इसके अलावा आप इसे नाश्ते के तौर पर या इसकी खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं डायबिटीज के मरीजों को हर दिन सिर्फ 2 से 3 मुट्ठी यानी करीब 30 ग्राम मखाना ही खाना चाहिए।

ऐसा करने से शुगर स्पाइक्स को रोकने और फिर डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। इस तरह इसका सेवन डायबिटीज में शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो इस ड्राई फ्रूट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News