Weather Report today : यूपी में बारिश की संभावना, दो दिल्ली में लगेंगे लू के थपेड़े, जानिए मौसम का ताजा हाल

Khabarwala24NewsNewdehli, Weather Report today: उत्तर भारत के कई राज्यों में अब पारा चढ़ने लगा है। गर्मी के कारण लोग परेशान होने लगे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी के साथ दस्तक दे दी है। दिन में तेज धूप के चलते तापमान में 4 डिग्री तक की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsNewdehli, Weather Report today: उत्तर भारत के कई राज्यों में अब पारा चढ़ने लगा है। गर्मी के कारण लोग परेशान होने लगे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी के साथ दस्तक दे दी है। दिन में तेज धूप के चलते तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। IMD के अनुसार, दिल्ली वालों को आज भी तेज धूप झेलनी पढ़ सकती है और लू के थपेड़ों के सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली में बीते दिन सबसे गर्म दिन रहा, कई क्षेत्रों में तो पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगामी चार दिनों में राजधानी में मौसम तेजी से बदलते हुए गर्म हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो कुछ ही दिनों में पारा 41 डिग्री तक जा सकता है और लू के थपेड़े भी पड़ने की संभावना है। इससे दिल्लीवासियों को गर्मी और लू के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में Uttar pardesh यूपी के कई जिलों को गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। यूपी के पश्चिमी जिला क्षेत्रों में 18 और 19 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है।

बंगाल और बिहार में हीट वेव
IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गंगा से सटे इलाकों में 14 से 17 अप्रैल तक हीट वेव चल सकती है। वहीं, बिहार में भी 15 से 17 अप्रैल के बीच हीट वेव चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

बारीपदा (ओडिशा ) में 43 के पार पहुंचा तापमान

ओडिशा के बारीपदा में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस महीने राज्य में सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 14 और 15 अप्रैल के लिए चेतावनी भी जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि ओडिशा में अगले 3 दिनों तक गर्म मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने इसके चलते नागरिकों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है।

किन किन राज्यों में है बारिश की संभावना

देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के दक्षिण क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। वहीं, पश्चिमी हिमालय में भी बौछारें पड़ सकती हैं।

Weather report today : यूपी में बारिश की संभावना, दो दिल्ली में लगेंगे लू के थपेड़े, जानिए मौसम का ताजा हाल Weather report today : यूपी में बारिश की संभावना, दो दिल्ली में लगेंगे लू के थपेड़े, जानिए मौसम का ताजा हाल Weather report today : यूपी में बारिश की संभावना, दो दिल्ली में लगेंगे लू के थपेड़े, जानिए मौसम का ताजा हाल

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News