Weather तबाही मचाने को तैयार भीषण तूफान ; 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने ठंड-कोहरे को लेकर का अपडेट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के मौसम ने करवट बदल ली है। सर्दी का मौसम चल रहा है। उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते एक चक्रवाती तूफान आने की संभावना जताई है। तीनों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के मौसम ने करवट बदल ली है। सर्दी का मौसम चल रहा है। उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने इस हफ्ते एक चक्रवाती तूफान आने की संभावना जताई है। तीनों पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरे देश में सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं। दिसंबर-जनवरी के महीने में ला नीना के प्रभाव से उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पढ़ने की संभावना वैश्विक मौसम विज्ञान संगठन ने जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 नवंबर तक मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है।

चक्रवाती तूफान कब आएगा ? (Weather)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण अंडमान पर ऊपरी हवा वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जो समुद्र के मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 23 नवंबर के इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ने की संभावना है। अगले 2 दिन के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक दबाव का एरिया बन जाएगा।

भारी बारिश होने की चेतावनी (Weather)

पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। अंडमान सागर से मन्नार की खाड़ी तक निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर में ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर हवाओं का झुकाव होने से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके असर से समुद्र तटीय राज्यों में तूफानी हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होने की चेतावनी है।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम (Weather)

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज घना कोहरा छा सकता है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से दुश्वारियां बढ़ रही है। मौसम शुष्क होने के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है।

देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिन भर चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी हो रही है और तापमान भी सामान्य से कुछ अधिक बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मैदानी क्षेत्र में घने कोहरे को लेकर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे कोहरे भी बढ़ता जाएगा। शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर कोहरा देखने को मिला। यूपी के अयोध्या में तापमान 9 डिग्री तक गिर गया है। यूपी में कोहरे को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन कुछ जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज दिन में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। यूपी के इलाकों में भी मौसम का यही हाल रहेगा।

दिल्ली समेत इन राज्यों में छाएगा कोहरा (Weather)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 30 नवंबर तक उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम घना कोहरा छाएगा। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन तापमान गिरने से ठंड का अहसास होगा। दिल्ली-हृष्टक्र में वायु प्रदूषण कम होने लगा है और सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने लगा है। दिन में धूप निकलने से राहत मिलती है, लेकिन सुबह-शाम कोहरा छाने से तापमान गिरता है और ठंड का अहसास होता है। पंखे बिल्कुल बंद हो गए हैं, वहीं आगे घना कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल (Weather)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज से 28 नवंबर तक दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना। यनम, माहे, कराईकल में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

चक्रवाती तूफान के असर से 35 किलोमीटर प्रति घंटे से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों से अपील है कि वे कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, उत्तरी अंडमान सागर, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, श्रीलंका तट और तमिलनाडु तट पर जाने से बचें।

कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे गया (Weather)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ेगी और सर्द हवाएं चल सकती हैं। वहीं जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है। शुक्रवार को श्रीनगर में तापमान 0.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर हल्की बारिश होगी या गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News