सर्विस रोड की मिली मंजूरी, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी राहत, केंद्रीय राज्यमंत्री का जताया अाभार

खबरwala24 न्यूज हापुड़: क्षेत्र के ग्राम निजामपुर, अच्छेजा, सबली, रामपुर आदि गांवों के ग्रामीणों ने दिल्ली जाकर केंद्रीय सड़क मार्ग, परिवहन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद जनरल डाक्टर वी.के.सिंह से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री का वर्षों पुरानी बाईपास के दोनों ओर सार्विस लाइन बनाने की मांग पूरी करने पर आभार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala24 न्यूज हापुड़: क्षेत्र के ग्राम निजामपुर, अच्छेजा, सबली, रामपुर आदि गांवों के ग्रामीणों ने दिल्ली जाकर केंद्रीय सड़क मार्ग, परिवहन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद जनरल डाक्टर वी.के.सिंह से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री का वर्षों पुरानी बाईपास के दोनों ओर सार्विस लाइन बनाने की मांग पूरी करने पर आभार व्यक्त किया।

गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के जनपद हापुड के ग्राम निजामपुर, अच्छेजा, सबली, रामपुर आदि के समीप से वर्षो पहलें निकाले जा चुके एन.एच.ए.आई के बाईपास के साथ-साथ, दोनों तरफ़ निकटवर्ती इन सभी गांवों के क्षेत्रवासियों, किसानों के लिए गांवों में आने-जानें के लिए सर्विस रोड की मांग की जा रही थी। अच्छेजा के पूर्व प्रधान नरेंद्र त्यागी व अन्य ग्रामीणों ने करीब चार माह पहले इस मामले को केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी.के.सिंह के समक्ष भी रखा था। उन्होंने बताया था कि करीब दो दशक से अधिक समय से इस समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। खेतों में जाने में किसानों को काफी दिक्कत होती है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान करा दिया। बाईपास पर दोनों तरफ़ की करीब चार किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण करीब तीन करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इससे हजारों किसानों को आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आगे भी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराया जाएगा। किसी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

अच्छेजा के पूर्व प्रधान नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को दिल्ली जाकर केंद्रीय राज्यमंत्री से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस समस्या के कारण काफी परेशान थे, जिसका अब समाधान हो गया है।

इस अवसर पर सुनील त्यागी, धीरज त्यागी, राकेश, पंकज त्यागी, महेंद्र त्यागी, रामनाथ त्यागी, उपदेश त्यागी ,राजेंद्र त्यागी, विनोद त्यागी, अरुण त्यागी, शेक्सर त्यागी, राम निवास त्यागी , सुबोध त्यागी , अमित त्यागी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News