Hapur बड़ी कार्रवाई, दस लाख का देसी घी मिलावट के शक पर किया जब्त

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। बृहस्पतिवार को ब्रजघाट में करीब 10 लाख रुपये की कीमत के 1422 किलोग्राम मिलावटी देसी घी को सील किया गया है। इसके अलावा हापुड़ नगर में सॉस और मिठाई […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। बृहस्पतिवार को ब्रजघाट में करीब 10 लाख रुपये की कीमत के 1422 किलोग्राम मिलावटी देसी घी को सील किया गया है। इसके अलावा हापुड़ नगर में सॉस और मिठाई को जब्त कर नमूने लिए गए हैं। कुल आठ नमूनों को टीम ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के आदेश पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने छापा मारा है, जिसमें ब्रजघाट में एक मकान के कमरे पर गोल्डन वैली फूड्स नामक एक कंपनी का बोर्ड लगा था। यहां पर माइल्ड फैट घी और देसी घी के नंदन गोल्डन प्रीमियम के 180 किलोग्राम पैकेट मिले हैं, जिनकी लागत करीब सवा लाख रुपये है। इसके अलावा राधे-राधे प्रीमियम के 1242 पैकेट माइल्ड फैट घी और देसी घी के पैकेट मिले हैं, जिनकी कीमत करीब 869400 रुपये है।

इन सभी पैकेट को मिलावट के शक पर सील कर दिया गया है। मौके से नंदन गोल्डन प्रीमियम का एक देसी घी और एक माइल्ड फैट घी का नमूना लिया गया है। इसके अलावा राधे-राधे प्रीमियम के दो देसी घी और एक माइल्ड फैट का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अतिरिक्त हापुड़ के मेरठ रोड स्थित दशमेश नगर में अमृत फूड के यहां से 123 किलोग्राम कॉटिनेंटल साॅस पकड़ते हुए सील की गई है। साथ ही एक नमूना भी लिया गया है।

मिल्क केक पकड़ा (Hapur)

मीनाक्षी रोड स्थित गुरुदेव मावा आढ़त पर मेरठ से एक गाड़ी में मिल्क की आपूर्ति की जा रही थी। जांच में 44550 रुपये की कीमत के 297 किलो मिल्क केक को मिलावट के शक पर अधिकारियों ने सील करा दिया है। इसके दो नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

सूचना पर टीम ने मारा छापा (Hapur)

सहायक आयुक्त ने बताया कि ब्रजघाट में जो देसी और माइल्ड फैट घी मिला है, उसकी आपूर्ति ऑनलाइन हरियाणा में की जानी थी। इससे पहले बड़ी मात्रा में संचालक इसकी आपूर्ति कर चुके हैं। सूचना के बाद टीम ने छापा मारा है।

Hapur बड़ी कार्रवाई, दस लाख का देसी घी मिलावट के शक पर किया जब्त Hapur बड़ी कार्रवाई, दस लाख का देसी घी मिलावट के शक पर किया जब्त Hapur बड़ी कार्रवाई, दस लाख का देसी घी मिलावट के शक पर किया जब्त Hapur बड़ी कार्रवाई, दस लाख का देसी घी मिलावट के शक पर किया जब्त

Hapur बड़ी कार्रवाई, दस लाख का देसी घी मिलावट के शक पर किया जब्त Hapur बड़ी कार्रवाई, दस लाख का देसी घी मिलावट के शक पर किया जब्त Hapur बड़ी कार्रवाई, दस लाख का देसी घी मिलावट के शक पर किया जब्त Hapur बड़ी कार्रवाई, दस लाख का देसी घी मिलावट के शक पर किया जब्त Hapur बड़ी कार्रवाई, दस लाख का देसी घी मिलावट के शक पर किया जब्त

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News