CLOSE

Karni Sena करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत की घोषणा, लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिस अफसर को 1 करोड़ देगी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Karni Sena महाराष्ट्र के एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में फिर एक बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुर्खियों में है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था।

इसी बीच करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जो पुलिस कर्मचारी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसको करनी सेना के द्वारा 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम दिया जाएगा।खावत ने कहा कि भारत को भयभीत नहीं, भयमुक्त भारतवर्ष की आवश्यकता है। जिस वजह से ऐसे लोगों का एनकाउंटर करना ही चाहिए। उन्होंने यह भी बताया की पुलिसकर्मचारी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी करनी सेना का ही रहेगा।

लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र विस चुनाव लड़ने का ऑफर मिला (Karni Sena)

इधर, अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को एक राजनीतिक दल से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। उत्तर भारतीय विकास सेना (UBVS) नाम की यह पार्टी भारतीय निर्वाचन आयोग और महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने लॉरेंस बिश्नोई को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।

- Advertisement -

उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 उम्मीदवारों का नाम फाइनल (Karni Sena)

सुनील शुक्ला के मुताबिक मुंबई में चुनाव लड़ने के लिए अब तक उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो चुका है। लॉरेंस बिश्नोई की मंजूरी के साथ 50 और उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने लॉरेंस को लिखे पत्र में कहा है हमें गर्व है कि आप पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय हैं और हम उत्तर भारतीय विकास सेना के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत एक राजनीतिक दल हैं, जो भारत में उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई को लिखे पत्र में यूबीवीएस अध्यक्ष ने कही बात (Karni Sena)

लॉरेंस बिश्नोई को लिखे पत्र में यूबीवीएस अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा है हम आप में शहीद भगत सिंह को देखते हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और पांच अन्य उत्तर भारतीय राज्यों से आने वाले उत्तर भारतीय, जो महाराष्ट्र में पैदा हुए और पले-बढ़े हैं, जो ओबीसी, एससी और एसटी हैं। उन्हें आरक्षण से केवल इस कारण वंचित रखा गया है क्योंकि उनके पूर्वज उत्तर भारतीय थे।

आप शानदार प्रदर्शन के साथ चुनाव जीतें और हां की प्रतीक्षा (Karni Sena)

अगर भारत एक इकाई है तो हम इस अधिकार से वंचित क्यों हैं?’ सुशील शुक्ला ने आगे लिखा है, ‘हम आपको महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव देते हैं। उत्तर भारतीय विकास सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आप शानदार प्रदर्शन के साथ चुनाव जीतें और अपने समाज का उद्धार करें। हमें आपकी हां की प्रतीक्षा है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-