Weather दिल्ली में बढ़ रहा पारा, देश के किन हिस्सों में बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। ठंड का अहसास गायब होने लगा है। दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। शनिवार इस अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। ठंड का अहसास गायब होने लगा है। दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। शनिवार इस अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 21 से 25 अक्टूबर तक भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश के बहुत से जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है, यही कारण है कि प्रदेश में स्थित कई जिलों में ठंड का असर दिख रहा है। मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

यहां रातें हल्की गुलाबी सर्द और दिन में धूप की तपिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दीपावली के बाद प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से कुछ जिलों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम ऐसे ही बना रह सकता है। मौसम में ठंडक के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है।

कैसा रहेगा यूपी में आज का मौसम (Weather)

आज प्रदेश में मौसम विभाग की तरफ से कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है। किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले काफी दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना जताई गई है। अगले २४ घंटे में यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा देश के इन हिस्सों में मौसम? (Weather)

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन उत्तराखंड और पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभ 21 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे हल्की बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।

मुंबई में बारिश की उम्मीद (Weather)

मुंबई बारिश के मद्देनजर शनिवार और रविवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर और दक्षिण कोंकण में भी ‘येलो अलर्ट’ है। दरअसल अक्टूबर के महीने में मुंबई, कोंकण क्षेत्र और गोवा तट पर अतिरिक्त बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। गोवा में बारिश का असर जारी है और अक्टूबर के 18 दिनों में गोवा में 110 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई है।

बेंगलुरु में बारिश से लोग परेशान (Weather)

बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भारी बारिश के चलते कर्नाटक की राजधानी समेत ११ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कर्नाटक के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने पूरे बेंगलुरु में ट्रैफिक को बाधित कर दिया है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई अन्य जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके चलते अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और संभावित आपातकालीन स्थितियों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News