Rakhi Sawant Apologizes to Lawrence Bishnoi बिश्नोई समाज से सलमान भाई की जगह मैं माफी मांगती हूं, बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन ने लगाई उठक-बैठक

Khabarwala 24 News New Delhi: Rakhi Sawant Apologizes to Lawrence Bishnoi महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बाबा सिद्दीकी, जिन्हें सलमान का करीबी दोस्त माना जाता था, उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Rakhi Sawant Apologizes to Lawrence Bishnoi महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

बाबा सिद्दीकी, जिन्हें सलमान का करीबी दोस्त माना जाता था, उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। ये वही गैंग है जिसने सलमान को पहले भी कई बार धमकियां दी थीं, जिसमें उनके घर के बाहर गोलीबारी और धमकी भरे पत्र भेजने की घटनाएं भी शामिल हैं। अब बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन ने सलमान खान की जगह लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगी है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

बिश्नोई समाज से राखी सावंत ने मांगी माफी (Rakhi Sawant Apologizes to Lawrence Bishnoi )

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने बिश्नोई समाज से सलमान खान की ओर से माफी मांगी है। राखी ने एक वीडियो में हाथ जोड़कर बिश्नोई समुदाय से अपील की है कि वो सलमान के खिलाफ कुछ भी ना करें। वायरल हो रहे इस वीडियो में राखी कहती हैं, च्मैं बिश्नोई समाज से माफी मांगती हूं, प्लीज मेरे सलमान भाई को माफ कर दो। वो गरीबों के दाता हैं।

वीडियो हुआ वायरल (Rakhi Sawant Apologizes to Lawrence Bishnoi )

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी भावुक होते हुए हाथ जोड़कर उठक-बैठक कर रही हैं, जो साफ-साफ दिखाता है कि सलमान खान के लिए राखी अपना प्यार और चिंता दोनों जाहिर कर रही हैं। इससे पहले भी जब सलमान के घर के बाहर गोली चली थी, तब भी राखी ने बिश्नोई समाज से माफी मांगी थी और उनका वो वीडियो भी वायरल हुआ था।
एक्टिंग से दूर राखी सावंत सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार वीडियो और तस्वीरें साझा करती हैं, जिससे वो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी (Rakhi Sawant Apologizes to Lawrence Bishnoi )

लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद अब सलमान खान की सुरक्षा को लेकर ये भी जानकारी सामने आई है कि उन्हें अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर के आस-पास कोई भी व्यक्ति फोटो नहीं ले सकता। इसके अलावा गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये कदम सलमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत जरूरी था, खासकर जब ऐसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया है।बाबा सिद्दीकी की हत्या ने न सिर्फ बॉलीवुड में हलचल मचाई है, बल्कि इससे सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर मुद्दा भी काफी गर्मा गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News