CLOSE

Job Alert रेलवे में आवेदन की बढ़ी अंतिम तारीख , इच्छुक उम्मीदवार करें आज ही अप्लाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए कोंकण रेलवे ने एक अहम घोषणा की है। कोंकण रेलवे ने कई पदों जैसे इंजीनियर, टेक्नीशियन, और स्टेशन मास्टर, के लिए रजिस्ट्रेशन की अखिरी तिथि को बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2024 कर दिया गया है।

पहले इसकी आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2024 थी लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया है तो जो उम्मीदवार किसी भी वजह से रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए वह अब इसका फायदा उठा सकते हैं।

क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (Job Alert)

कैंडिडेट को कोंकण रेलवे की ऑफिशियल वेबासाइट konkanrailway.com पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां, उन्हें आवेदन फॉर्म भरने का एक आसान विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके भी वे अपने आवेदन को जल्दी और सुविधाजनक तरीके से पूरा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक योग्यता में 10वीं, SSLC, ITI या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा, या ग्रेजुएशन शामिल है।

- Advertisement -

आवेदन शुल्क (Job Alert)

आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को 850 रुपये शुल्क भरना जरूरी है। इसमे GST भी शामिल है। हालांकि, एस सी, एस टी, एक्स सर्विसमैन और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदावर की आयु साल से 36 साल के बीच होनी चाहिए। जिसका निर्धारण 1 अगस्त 2024 के अनुसार होगा। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट लेना ना भूले। तो इच्छुक उम्मीदवार आज ही अप्लाई करें और अपने रेलवे में नौकरी पाने के अपने सपने को पूरा करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-