Ayodhya Deepotsav अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हुई शुरू, 25 लाख दीपों से जगमग होगी राम नगरी

Khabarwala 24 News New Delhi : Ayodhya Deepotsav अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। इस बार का दीपोत्सव का कार्यक्रम हर बार की अपेक्षा और भव्य होने जा रहा है। इसकी भव्यता का सबसे बड़ा कारण रामलला का अपने मंदिर में विराजमान होना है। जानकारी के मुताबिक इस बार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ayodhya Deepotsav अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। इस बार का दीपोत्सव का कार्यक्रम हर बार की अपेक्षा और भव्य होने जा रहा है। इसकी भव्यता का सबसे बड़ा कारण रामलला का अपने मंदिर में विराजमान होना है।

जानकारी के मुताबिक इस बार योगी आदित्यनाथ की सरकार 25 लाख दिए अयोध्या में प्रज्ज्वलित करवाने वाली है। दीपोत्सव के कारण अयोध्या के कुम्हारों के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया है जो कुम्हार कभी रोजी-रोटी के लिए परेशान दिखते थे अब दीपोत्सव के दौरान ही एक-एक लाख रुपये कमा लेते हैं।

दीपोत्सव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां (Ayodhya Deepotsav)

अयोध्या के जयसिंहपुर गांव में दीपोत्सव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीपोत्सव के दौरान लाखों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित होते हैं। यहां का 40 परिवार दीपोत्सव के लिए दीप बना रहा है। यहाँ के कुम्हारों की माने तो सीएम योगी की ही देन है कि दीपोत्सव के बाद से प्रजापति की भी पहचान हो गई है नहीं तो उन्हें कोई पहचानता नहीं था।

पिछले साल 22 लाख से अधिक दीये जले (Ayodhya Deepotsav)

यूपी में जबसे योगी सरकार आई है तब से हर वर्ष दीपोत्स्व पर एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है जिसमे 2017 में 1.71 लाख दीपक प्रज्ज्वलित हुए। 2018 में 3.01 लाख दीपक प्रज्ज्वलित हुए। 2019 में 4.04 लाख दीपक प्रज्ज्वलित हुए। 2020 में 6.06 लाख दीपक प्रज्ज्वलित हुए। 2021 में 9.41 लाख दीपक प्रज्ज्वलित हुए। 2022 में 15.76 लाख दीपक प्रज्ज्वलित हुए। 2023 में 22.23 लाख दीपक प्रज्ज्वलित हुए।

हर साल राम पैड़ी पर भव्यता से आयोजन (Ayodhya Deepotsav)

अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के मंदिर में विराजमान होने के बाद ये अयोध्या की पहली दीवाली है। योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। हर बार की तरह इस बार अयोध्या का दीपोत्सव नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला है। इसके लिए प्रदेश सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। आपको बता दें कि दीपोत्सव का आयोजन हर साल राम की पैड़ी पर भव्यता से होता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News