Hapur आॅनलाइन सट्टे खिलाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (अमजद खान ) थाना सिम्भावली पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला (Hapur) सिंभावली पुलिस और एसओजी टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बक्सर सर्विस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (अमजद खान ) थाना सिम्भावली पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सिंभावली पुलिस और एसओजी टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बक्सर सर्विस रोड के पास से आन लाइन क्रिकेट मैच व अन्य सट्टा खिलाने वाले गिरोब के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी टेलीग्राम से आईडी प्राप्त कर करीब 150 से 200व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भिन्न भिन्न जनपदों में स्थान बदल बदल कर आॅनलाइन किक्रेट मैच व अन्य प्रकार का सट्टा खिलाकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

यह किया गया बरामद (Hapur)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 50,000 रुपये , 16 मोबाईल फोन, 26 सिम कार्ड, 14 एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप व एक टैबलेट, एक पैन कार्ड, 04 आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार आदि बरामद की गई है।

यह हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur)

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी टावर वन पूर्वाचल हाईट थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी तनवीर, गोविंद, रवि तिवारी हैं।

शातिर अपराधी है पकड़े गए आरोपी (Hapur)

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा टेलीग्राम से आईडी प्राप्त कर करीब 150-200 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भिन्न-भिन्न जनपदों में स्थान बदल-बदलकर ऑनलाइन क्रिकेट मैच व अन्य प्रकार का सट्टा खिलाकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News