Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी तीन अक्तूबर से नगर में निकाली जाएगी। जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। 11 अक्तूबर को भव्य पालकी शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। प्राचीन श्री चंडी मंदिर से होगी प्रारंभ (Hapur) पालकी सेवा समिति से जुड़े रविंद्र जिंदल ने बताया कि प्रभात फेरी […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी तीन अक्तूबर से नगर में निकाली जाएगी। जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। 11 अक्तूबर को भव्य पालकी शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

प्राचीन श्री चंडी मंदिर से होगी प्रारंभ (Hapur)

पालकी सेवा समिति से जुड़े रविंद्र जिंदल ने बताया कि प्रभात फेरी प्रतिदिन श्री चंडी मंदिर से ही प्रारंभ और यहीं पर ही संपन्ना होगी। इसमें तीन अक्तूबर को प्रभात फेरी श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ हाेकर मीनाक्षी रोड से अयोध्यापुरी से तगासराय से बराही मोहल्ल्ला होते मंदिर पर विश्राम होगी। चार को मंदिर से स्वर्ग आश्रम रोड से अर्जुन नगर से सैनी विहार से जगन्नाथपुरी से टीएसएस स्कूल, पांच को मंदिर से प्रारंभ होकर गोल मार्केट से कृष्णा गली से जवाहर गंज से आर्यनगर से माहेश्वरी मंदिर, छह को मंदिर से स्वर्ग आश्रम रोड से लाल कोठी से मजिस्ट्रेट कालोनी से नई मंडी पक्का बाग,

सात अक्तूबर को मंदिर से प्रारंभ होकर रेवती कुंज, हरमिलाप मंदिर से ओम पब्लिक स्कूल से अनुपम चौक से प्रेमपुरा, आठ को मंदिर से इंद्रलोक कालोनी से ब्रहमकुमारी आश्रम से डीएवी स्कूल से पन्नापुरी, नौ को मंदिर से बड़ी मंडी से कोठी पुलिस चौकी से गोपीपुरा से माता मोहल्ला से बुर्ज मोहल्ला, 10 को मंदिर से श्रीनगर से पटेल नगर और 11 को मंदिर से पंजाबी कॉलोनी से राजेंद्र नगर से राधापुरी विवेक विहार से होते हुए श्री नवदुर्गा मंदिर फ्री गंज रोड पर विश्राम करेगी।

11 अक्टूबर को प्रारंभ होगी शोभायात्रा (Hapur)

भव्य पालकी शोभायात्रा 11 अक्तूबर की शाम पांच बजे से नगर में निकाली जाएगी। यात्रा श्री नवदुर्गा मंदिर फ्री गंज रोड से प्रारंभ होकर रेलवे रोड से अतरपुरा चौपला से पक्का बाग से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम करेगी। जिसमें विशेष आकर्षण श्री गणेश जी दर्शन एवं योगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मां चंडी महारानी का भव्य फूल बंगला और बाबा खाटू श्याम जी की निशान यात्रा एवं बाबा का भव्य श्रृंगार रहेगा।

मां के गुणगान और महाआरती (Hapur)

इसके साथ ही मां भवगती के पांच स्वरुप, मां काली जी का भव्य अखाड़ा, भगवान श्री रामचंद्र जी के दर्शन, श्री राधा-कृष्ण महारास, शिव अघौड़ी दर्शन, बाबा भैरव दर्शन, बाबा महाकाल की पालकी दर्शन, मां चंडी महारानी का भव्य गुणगान व महाआरती और कलश यात्रा भी मुख्य रहेंगे।

Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी

Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी Hapur तीन अक्टूबर से निकलेगी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News