Hina Khan Bridal Look कैंसर की जंग के बीच ‘दुल्हन’ बनीं हिना खान, वीडियो हो गया वायरल

khabarwala 24 News New Delhi: Hina Khan Bridal Look टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं, लेकिन वह जिस हौसले और हिम्मत के साथ इस बीमारी का सामना कर रही हैं, उसके लिए लोग उसकी खूब तारीफें कर रहे हैं। इस दौरान भी एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News New Delhi: Hina Khan Bridal Look टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं, लेकिन वह जिस हौसले और हिम्मत के साथ इस बीमारी का सामना कर रही हैं, उसके लिए लोग उसकी खूब तारीफें कर रहे हैं।

इस दौरान भी एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह लगभग हर दिन एक नए पोस्ट के जरिए फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। अब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें ब्राइडल लुक में देखा जा रहा है।

- Advertisement -

दुल्हन बन Hina Khan ने जीता दिल (Hina Khan Bridal Look)

हिना खान ने कुछ वक्त पहले ही खुलासा किया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज पर हैं, लेकिन ये गंभीर बीमारी भी एक्ट्रेस का हौसला नहीं कम कर पाई। हिना बेशक इस बीमारी के इलाज के कारण बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं बन पा रहीं, लेकिन वह इवेंट्स में जरूर शरीक हो रही हैं। इसी बीच अब हिना खान रैंप पर उतरी हैं। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर वॉक की है। यहां वह दुल्हन बनी दिख रही हैं।

खूबसूरत दिख रही हैं हिना खान (Hina Khan Bridal Look)

इस रैंप वॉक के लिए हिना खान ने रेड कलर का ब्राइडल लहंगा कैरी किया है। उन्होंने अपने इस लुक को हैवी ब्राइडल ज्वेलरी, हाथों में चूड़ियां और माथे पर बिंदिया के साथ कंप्लीट किया है। हिना ने इस दौरान मिनिमम सटल बेस, न्यूड लिप्स और स्मोकी आई मेकअप रखा है। एक्ट्रेस दुल्हन लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बेशक वह रैंप वॉक के लिए ही इस लिबास में आई हैं, लेकिन चाहने वालों की नजरें उन पर टिकी रह गई हैं।

- Advertisement -

हिना पर फिदा हुए लोग (Hina Khan Bridal Look)

कुछ ही घंटों में हिना का ये ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस यहां उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। चाहने वालों ने हिना के इस लुक और उनकी खूबसूरती के साथ-साथ हौसले और पॉजिटिविटी की भी खूब तारीफें कर रहे हैं। आम लोगों के अलावा मशहूर सितारे भी हिना की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

परेशानी में भी मुस्कुरा रही हैं हिना खान (Hina Khan Bridal Look)

गौरतलब है कि कैंसर के इन मुश्किल दिनों के दौरान भी हिना खान पॉजिटिव रहने और अपनी जिंदगी को नॉर्मल ढंग से जीने की पूरी कोशिश कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को कई बार जिम में भी पसीना बहाते हुए देखा गया है। हिना ने वर्कआउट करते हुए अपने कुछ वीडियोज और फोटोज भी फैंस के साथ शेयर किए हैं। हिना को देखकर पूरा देश बस यही दुआ कर रहा है कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर फिर एक अंदाज में पर्दे पर वापसी करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News