Hapur साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, क्रेडिट कार्ड सें फ्रॉड करने वाले अपराधियों को पकड़ा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को साइबर क्राईम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने शहर के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ करीब एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। क्या है पूरा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को साइबर क्राईम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने शहर के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ करीब एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिटी) वरुण मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी क्रेडिट कार्ड का रिफंड दिलाने और अन्य लाभ दिलाने के नाम पर फर्जी काॅल सेंटर अधिकारी बनकर पीड़ितों को काॅल करते थे और ओटीपी और जन्म तिथि आदि के बारे में जानकारी करके क्रेडिट कार्ड फ्राड करते थे। इस संबंध में नगर के एक व्यक्ति ने साइबर थाना हापुड़ में भी मुकदमा दर्ज था। साइबर थाना पुलिस टीम ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Hapur साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, क्रेडिट कार्ड सें फ्रॉड करने वाले अपराधियों को पकड़ा

यह किया गया बरामद (Hapur)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने तीन मोबाइल फोन, कुछ रसीदें और नगदी भी बरामद की गई है।

यह हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur)

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हनुमान मंदिर संगम विहार थाना संगम विहार दिल्ली निवासी नीलेश तिवारी, अनस खान और मिसबान हैं।

- Advertisement -

भोले भाले लोगों को कैसे फंसाते थे (Hapur)

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह लोग लोगों के क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर अपनी पहचान छिपाकर बैंक अधिकारी बनकर काॅल करते थे। फिर लोगों को इनाम प्वाइंट, कैश रिफंड प्लान के लिए अपनी बातों में फंसाकर उनसे जन्मतिथि व ओटीपी की जानकारी करके उनके क्रेडिट कार्ड से वह नो ब्रोकर व फोन पेय की वेबसाइट व एप पर फर्जी एकाउंट बनाकर रेंट पेमेंट की रिक्वेस्ट के माध्यम से अलग अलग बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कर निकाल लेते थे। धोखाधड़ी की यह धनराशि आपस में बांट लेते थे।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News